शेयर बाजार में नहीं खत्म होने वाली बुल रैली! क्रिस वुड ने कहा, लंबे समय तक बनेगा पैसा

Share Market: अगर आप शेयर बाजार में गिरावट आने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके हाथ मायूसी लग सकती है। भारतीय शेयर बाजार में जारी बुल रैली जल्द खत्म होने वाली नहीं है। ये कहना है दुनिया के जाने-माने एक्सपर्ट और जेफरीज के ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटजिस्ट, क्रिस वुड (Chris Wood) का। वुड ने कहा कि हमें भारत में बुल रैली के कहीं से भी खत्म होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं

अपडेटेड Jul 17, 2024 पर 2:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market: निफ्टी इंडेक्स में इस साल अबतक करीब 13 फीसदी की तेजी आ चुकी है

Share Market: अगर आप शेयर बाजार में गिरावट आने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके हाथ मायूसी लग सकती है। भारतीय शेयर बाजार में जारी बुल रैली जल्द खत्म होने वाली नहीं है। ये कहना है दुनिया के जाने-माने एक्सपर्ट और जेफरीज के ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटजिस्ट, क्रिस वुड (Chris Wood) का। वुड ने कहा कि हमें भारत में बुल रैली के कहीं से भी खत्म होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। क्रिस वुड का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अगले हफ्ते 23 जुलाई को निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2024-25 पेश करने वाली है। पिछले एक दशक के आंकड़े बताते हैं कि बजट के बाद निफ्टी में अगले एक महीने तक औसतन 5.7% की तेजी देखी गई है। वहीं बजट के दिन निफ्टी इंडेक्स औसतन 1.1 फीसदी चढ़ा है।

क्रिस वुड ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि भारत में जो साल 2002 से 2009 के दौरान तेजी देखी गई थी, उसकी पुनरावृत्ति हो रही है। उस वक्त भी रियल एस्टेट में तेजी से शुरुआत हुई थी, जिसे मॉनिटरी पॉलिसी की सख्ती से भी रोका नहीं जा सका था और फिर बाद में कंपनियों की ओर से बड़े स्तर पर निवेश और कैपिटल एक्सपेंडिचर देखने को मिला।

वुड ने कहा कि हम अब एक बार फिर प्रॉपर्टी मार्केट में 7 साल की मंदी से बाहर आ चुके हैं और लगातार तीसरे साल इसमें तेजी देखी जा रहा है। RBI की ओर से मॉनिटरी पॉलिसी में सख्ती का दौर भी जारी है, लेकिन इसके बावजूद प्रॉपर्टी मार्केट के तेजी पर कोई असर नहीं पड़ा है और पिछले साल हमने प्राइवेट सेक्टर के निवेश में भी तेजी देखी है।"


जेफरीज के ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्राइवेट सेक्टर के निवेश में तेजी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर मैं गलत निकला तो शेयर बाजार उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगा जितना मेरा अनुमान है। क्रिस वुड ने कहा कि

क्रिस वुड ने ये बातें CNBC-TV18 के मार्केट टाउनहाल में कीं। इस कार्यक्रम में दिग्गज निवेशक रमेश दमानी भी मौजूद थे। दमानी के सवाल का जवाब देते हुए वुड ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि एक बार फिर भारत में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। वुड ने कहा कि बदली स्थिति में ग्रामीण कंज्प्शन से जुड़े सेक्टर्स में कुछ पैसा लगाना समझदारी होगी क्योंकि बजट में इस सेक्टर्स के लिए कई तरह के लाभ अनाउंस किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मेरे पोर्टफोलियो में फिलहाल इनवेस्टमेंट और कंज्प्शन थीम वाले अधिक शेयर हैं।

इस बीच भारतीय शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी इंडेक्स में इस साल अबतक करीब 13 फीसदी की तेजी आ चुकी है। यह लगातार नौंवा साल है, जब निफ्टी अपने निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न देने जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Budget Bonanza Picks : अब से बजट तक मालामाल कर सकते हैं ये शेयर, इनसे हरगिज न चूके नजर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।