Share Market Recovers: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए और करीब आधे फीसदी फिसल गए। हालांकि फिर निचले स्तर पर ये संभले और ये ग्रीन भी हो गए। सेंसेक्स इंट्रा-डे के निचले स्तर से 700 प्वाइंट्स रिकवर हुआ तो निफ्टी भी 23100 के नीचे तक आ गया था जिससे रिकवर होकर यह 23250 के पार पहुंच गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर अभी भी निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 दबाव में हैं।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 12:06 PM पर सेंसेक्स (Sensex) 266.50 प्वाइंट्स यानी 0.36% की बढ़त के साथ 74,249.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 65.90 प्वाइंट्स यानी 0.28% की तेजी के साथ 23,280.85 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 464.43 प्वाइंट्स फिसलकर 73,518.75 तक आ गया था जिससे यह 761.98 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 74,280.73 तक पहुंचा तो निफ्टी भी 142.90 प्वाइंट्स गिरकर 23,072.05 तक आ गया था जिससे यह 219.65 प्वाइंट्स चढ़कर 23,291.70 तक पहुंच गया।
Why Share Market Rally: ये है वजह
शुरुआती कारोबार में आज निफ्टी फार्मा आधा फीसदी मजबूत था और धीरे-धीरे इसकी बढ़त 1% के करीब पहुंच गई तो प्राइवेट बैंकों ने जोरदार वापसी की और इसका निफ्टी इंडेक्स लाल से रिकवर करते हुए 1% से अधिक मजबूत हो गया। निफ्टी मेटल भी लाल से हरा हो गया और अब इसमें आधे फीसदी से अधिक बढ़त है। हालांकि निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी आईटी अभी भी 1-1% से अधिक कमजोर हैं।
एशियाई मार्केट में रिकवरी
शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स और दक्षिण कोरिया का कोस्पी ग्रीन हुआ और गिफ्ट निफ्टी भी आधे फीसदी से अधिक उछला तो घरेलू मार्केट में रौनक लौट आई।
मार्केट की गिरावट का फायदा उठाते हुए निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू की तो यह संभल गया।
शुरुआती मार्केट में जब मार्केट टूट रहे थे, तो भी मार्केट की घबराहट को मापने वाला India VIX लाल था। फिलहाल यह 0.36% की गिरावट के साथ 15.58 पर है। इसके अधिक होने का मतलब मार्केट में वोलैटिलिटी का बढ़ना और नीचे आने का मतलब होता है इसका कम होना।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।