Get App

Share Markets: शेयर बाजार की इन 6 कारणों से जोरदार वापसी, सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 500 अंक उछला

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 18 दिसंबर शुरुआती गिरावट के बाद मजबूती के साथ वापसी की। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 500 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी भी 25,900 के पास पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की वापसी और निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग से निवेशकों के सेंटीमेंट बेहतर हुआ है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 1:58 PM
Share Markets: शेयर बाजार की इन 6 कारणों से जोरदार वापसी, सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 500 अंक उछला
Share Market Rise: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने लगातार 14 दिनों तक शेयर बेचने के बाद बुधवार को खरीदारी की

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 18 दिसंबर शुरुआती गिरावट के बाद मजबूती के साथ वापसी की। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 500 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी भी 25,900 के पास पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की वापसी और निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग से निवेशकों के सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

दोपहर करीब 12:30 बजे, सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से लगभग 500 अंक की रिकवरी के साथ 147.05 अंक या 0.17% की तेजी लेकर 84,706.70 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी भी 25,900 के करीब पहुंचते हुए 25,883.25 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

हालांकि इससे पहले कारोबार के दौरान, सेंसेक्स एक समय 321.22 अंक या 0.37% टूटकर 84,238.43 के दिन के निचले स्तर तक फिसल गया था। निफ्टी भी 25,726.30 तक गिरा था, यानी इसमें 92.25 अंक या 0.35% की गिरावट देखने को मिली थी।

शेयर बाजार में आज की इस रिकवरी के पीछे 6 बड़े कारण रहे-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें