Get App

Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 4 वजहों से लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी 25,200 के पार

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 23 जुलाई को शानदार तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 522.30 अंक या 0.64 फीसदी उछलकर 82,709.12 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 146.30 अंक या 0.58 फीसदी बढ़कर 25,207.20 के स्तर पर पहुंच गया। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ।

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 23, 2025 पर 4:28 PM
Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 4 वजहों से लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी 25,200 के पार
Share Market Rise: अमेरिका और जापान के बीच ट्रेड डील की खबर से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत रहा

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 23 जुलाई को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 539.83 अंक या 0.66 फीसदी बढ़कर 82,726.64  के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 159.00 अंक या 0.63 फीसदी चढ़कर 25,219.90 के स्तर पर बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ। निफ्टी पर, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, श्रीराम फाइनेंस और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में 2 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे 4 बड़े कारण रहे-

1) अमेरिका-जापान के बीच ट्रेड डील

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका और जापान के बीच ट्रेड डील का ऐलान रहा। इस डील के तहत जापान के सामानों पर अमेरिका में 15% का रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा, जो पहले के घोषित 24% टैरिफ दर से कम है। इस डील के बाद ग्लोबल मार्केट्स ने थोड़ी राहत की सांस ली हैं। अब निवेशकों की नजरें इस पर टिकी हैं कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का कब ऐलान होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें