Share Market: निवेशकों को एक दिन में ₹17,000 करोड़ का मुनाफा, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट हुए बंद

Share Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में जहां 64 अंकों की उछाल देखी गई। वहीं निफ्टी लगभग सपाट बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी सपाट बंद हुए। इस सबके बीच निवेशकों को शेयर बाजार में आज करीब 17,000 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 7:52 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 265.39 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच शेयर बाजार आज यानी गुरुवार 20 अप्रैल को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 64 अंकों की उछाल देखी गई। वहीं निफ्टी लगभग सपाट बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी सपाट बंद हुए। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी टेलीकम्युनिकेशंस, यूटिलिटी और पावर शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर फार्मा, कमोडिटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में गिरावट का माहौल रहा। इस सबके बीच शेयर बाजार में आज निवेशकों को करीब 17,000 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 64.55 अंक या 0.11% फीसदी बढ़कर 59,632.35 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 7.20 अंक या 0.041% फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 17,625.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों को 17,000 करोड़ का मुनाफा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 20 अप्रैल को बढ़कर 265.39 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 19 अप्रैल को 265.22 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 17 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 17 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक 1.49 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), टाटा मोटर्स (Tata Motors), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.71% से लेकर 1.35% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Adani Group के शेयरों पर तीन महीने बाद भी नहीं लौटा है म्यूचुअल फंडों का भरोसा

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में सबसे अधिक 1.22% की गिरावट रही। इसके बाद सन फार्मा (Sun Pharma), इंफोसिस (Infosys), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 0.59% से लेकर 0.81% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,907 शेयरों में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,631 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,907 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,588 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 136 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।