Share Market: शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 885 अंक टूटा... निवेशकों के ₹4.56 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: कमजोर ग्लोबल संकेतों और चौतरफा बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 2 अगस्त को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1 फीसदी से अधिक टूट गए, जिससे निवेशकों को सिर्फ एक दिन में करीब 4.56 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। यह गिरावट चौतरफा रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 1.19 प्रतिशत और 0.58 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुआ

अपडेटेड Aug 02, 2024 पर 3:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 457.06 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: कमजोर ग्लोबल संकेतों और चौतरफा बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 2 अगस्त को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1 फीसदी से अधिक टूट गए, जिससे निवेशकों को सिर्फ एक दिन में करीब 4.56 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। यह गिरावट चौतरफा रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 1.19 प्रतिशत और 0.58 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुआ। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी 3.5 प्रतिशत से अधिक गिरा। वहीं ऑटो और मेटल शेयरों के इंडेक्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई। आईटी इंडेक्स में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 885.59 अंक या 1.09 फीसदी लुढ़ककर 80,981.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 293.20 अंक या 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 24,717.70 के स्तर पर बंद हुए।

निवेशकों के ₹4.56 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 2 अगस्त को घटकर 457.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 1 अगस्त को 461.62 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.56 लाख करोड़ रुपये कम हुआ है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.56 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के आज 30 में से सिर्फ 5 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 1.10 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद सन फार्मा (Sun Pharma), नेस्ले इंडिया (Nestle India), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 0.60% से लेकर 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 25 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर 4.94 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा टाटा मोटर्स (Tata Motors), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर 2.85% से लेकर 4.42% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex27

2,197 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,033 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,718 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,197 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 118 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 264 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 27 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex27f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Tata Group News: Tata Sons नहीं होगी लिस्ट, RBI ने इस कारण दे दी राहत

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।