Share Market Today: शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड बनने का सिलसिला सोमवार 2 सितंबर को भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। निफ्टी तो लगातार 13वें दिन हरे निशान में बंद हुआ, जो इसके इतिहास की सबसे लंबी तेजी है। वहीं सेंसेक्स भी लगातार 7वें दिन हरे निशान में बंद हुआ। इसके चलते आज निवेशकों की संपत्ति करीब 48,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स ने भी कारोबार के दौरान नया ऑलटाइम छुआ, लेकिन अंत में यह सपाट बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान बैकिंग, FMCG और आईटी शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी मेटल, टेलीकॉम और कैपिटल गुड्स शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 194.07 अंक या 0.24 फीसदी बढ़कर 82,559.84 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,725.28 अंक के नए ऑलटाइम को छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी महज 42.80 अंक या 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 25,278.70 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 25,333.65 का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ।
निवेशकों ने ₹48,000 करोड़ कमाए
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के आज 30 में से 18 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में 3.23 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), एचसीएल टेक (HCL Tech), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) और आईटीसी (ITC)के शेयर 1.52 फीसदी से लेकर 3.19 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी (NTPC) का शेयर 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा मोटर्स (Tata Motors), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में 0.73 फीसदी से 1.52% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,258 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,187 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,776 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,258 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 153 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 332 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 34 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।