Share Market Update: इजराइल-हमास के बीच जंग के बढ़ने की चिंता से बुधवार 18 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजारों में तेज गिरावट आई। सेंसेक्स जहां 550 अंक टूटकर 66,000 के नीचे चला गया। वहीं निफ्टी भी 19,700 के नीचे फिसल गया। इसके चलते निवेशकों के आज शेयर बाजार में करीब 2.39 लाख करोड़ रुपये डूब गए। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.85 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोर इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।
