Sensex चार दिनों की गिरावट के बाद संभला, Nifty भी 23450 के पार, निवेशकों पर बरसे ₹3 लाख करोड़

Share Market Crash: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुरुआती गिरावट से उबरते हुए आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। एक सेक्टर ने मार्केट को सबसे तगड़ा सपोर्ट किया और ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। चेक करें आज मार्केट कैसा रहा

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
Sensex-Nifty closes green: लगातार चार कारोबारी दिनों तक लाल रहने के बाद आज सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन बंद हुआ है।

Sensex-Nifty Sharp Recovery: कच्चे तेल में गिरावट, निचले स्तर पर वैल्यू बाइंग और आईटी सेक्टर की जोरदार तेजी के दम पर आज मार्केट में शानदार रौनक रही। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो लगातार चार कारोबारी दिनों में ढाई फीसदी से अधिक टूटने के बाद आज फिर सेंसेक्स-निफ्टी में करीब आधे फीसदी की गिरावट आई लेकिन फिर ये संभले और करीब आधे फीसदी की बढ़त हासिल की। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में रौनक लौटी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 शुरुआती गिरावट से उबरते हुए ये ग्रीन हो गए।

सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने आज मार्केट को बहुत संभाला और इसका निफ्टी आईटी आखिरी तक मजबूत रहा और 4% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर भी शुरुआती गिरावट से उबरे और इनके निफ्टी इंडेक्स आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। पीएसयू बैंक और रियल्टी के निफ्टी भी आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए लेकिन निफ्टी प्राइवेट बैंक रिकवर नहीं हो पाया। ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ा है यानी निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 382.50 प्वाइंट्स यानी 0.52% की बढ़त के साथ 74,649.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 100.95 प्वाइंट्स यानी 0.43% के उछाल के साथ 23,483.55 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 452.22 प्वाइंट्स टूटकर 73,815.12 तक आ गया था जिससे 1047.07 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 74,862.19 तक पहुंच गया तो निफ्टी भी 153.45 प्वाइंट्स टूटकर 23,229.15 तक आने के बाद रिकवरी की और 327.80 प्वाइंट्स चढ़कर 23,556.90 तक पहुंच गया।


निवेशकों की दौलत में ₹3.28 लाख करोड़ का इजाफा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 01 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,59,72,323.038 करोड़ था। आज यानी 02 जून 2026 को यह बढ़कर ₹4,63,00,706.87 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹3,28,383.832 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 20 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 20 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएलटेक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex b2

107 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4377 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2301 शेयर मजबूत हुए तो 1904 में गिरावट रही जबकि 172 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 107 शेयर एक साल के हाई और 93 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse b1

मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।