Share Market Today: निवेशकों को ₹80,000 करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 143 अंक चढ़कर बंद, अब इन दो खबरों का इंतजार

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 30 जुलाई को मामूली बढ़त के साथ लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। इसके चलते बाजार में सीमित दायरे में कारोबार दिखाई दिया है। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 143.91 अंक या 0.2% चढ़कर 81,481.86 पर बंद हुआ

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 30 जुलाई को मामूली बढ़त के साथ लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। इसके चलते बाजार में सीमित दायरे में कारोबार दिखाई दिया है। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 143.91 अंक या 0.2% चढ़कर 81,481.86 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 33.95 अंक या 0.1% की बढ़त के साथ 24,855.05 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में सतर्कता के पीछे दूसरा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत पर 20 से 25% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अंतिम फैसला अभी लिया जाना बाकी है और दोनों देशों के बीच व्यापार बातचीत जारी है। शेयर बाजार में सतर्कता के पीछे दूसरा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत पर 20 से 25% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अंतिम फैसला अभी लिया जाना बाकी है और दोनों देशों के बीच व्यापार बातचीत जारी है।

सेक्टोरल मोर्चे पर मिला-जुला रुख देखने को मिला। IT और FMCG इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि रियल्टी और ऑटो सेक्टर में गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट में भी मिलाजुला कारोबार दिखा। मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग आधा प्रतिशत टूट गया। सेक्टोरल मोर्चे पर मिला-जुला रुख देखने को मिला। IT और FMCG इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि रियल्टी और ऑटो सेक्टर में गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट में भी मिलाजुला कारोबार दिखा। मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग आधा प्रतिशत टूट गया।

निवेशकों ने ₹80,000 करोड़ कमाए बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 30 जुलाई को बढ़कर 452.24 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 29 जुलाई को 451.44 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 80,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 80,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। निवेशकों ने ₹80,000 करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 30 जुलाई को बढ़कर 452.24 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 29 जुलाई को 451.44 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 80,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 80,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में 4.87 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद सन फार्मा (Sun Pharma), एनटीपीसी (NTPC), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर 1.41 फीसदी से लेकर 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में 4.87 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद सन फार्मा (Sun Pharma), एनटीपीसी (NTPC), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर 1.41 फीसदी से लेकर 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर 3.47 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं पावर ग्रिड (Power Grid), इटर्नल (Eternal), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में 0.68 फीसदी से लेकर 1.38% तक की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर 3.47 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं पावर ग्रिड (Power Grid), इटर्नल (Eternal), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में 0.68 फीसदी से लेकर 1.38% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं- सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,030 शेयरों में रही तेजी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,158 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,030 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,966 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 162 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 144 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 66 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ। 2,030 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,158 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,030 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,966 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 162 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 144 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 66 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है। डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।