Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ नवंबर महीने का अंत किया। सेंसेक्स जहां 86 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 20,100 के पार चला गया। इससे सिर्फ आज दिन भर में निवेशकों की संपत्ति करीब 2.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। वहीं पूरे नवंबर महीने में सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 5.5% की तेजी रही और शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में करीब 24 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। आज बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.83%, जबकि स्मॉसकैप इंडेक्स 0.96% की बढ़त के साथ बंद हुआ। यूटिलिटी और बैंक को छोड़ दें तो, बीएसई के बाकी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में रहे।
