Share market today: हफ्ते के पहले दिन बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स 519 अंक टूटा, निफ्टी 18200 के नीचे हुआ बंद

Market today:निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में आज के 1.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं एनर्जी, फार्मा, ऑटो, मेटल और आईटी इंडेक्स में 0.5 से 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 10:13 PM
Story continues below Advertisement
आज के कारोबार में मुथूट फाइनेंस, Intellect Design Arena और Trent ऐसे स्टॉक रहे हैं। जिनके वॉल्यूम में 400 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है

 SUNIL SHANKAR MATKAR

एक्सपायरी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मुनाफावसूली रही। सेंसेक्स 519 अंक गिरकर 61145 पर और निफ्टी 148 अंक गिरकर 18160 पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप शेयरों में निचले स्तर से रिकवरी आई। आज IT,एनर्जी, रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। मेटल, ऑटो, फार्मा शेयरों पर भी दबाव रहा। मिडकैप शेयरों में निचले स्तर से रिकवरी आई। PSU बैंकों में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 519 अंक गिरकर 61145 पर बंद हुआ। निफ्टी 148 अंक गिरकर 18160 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 91 अंक गिरकर 42347 पर बंद हुआ। मिडकैप 15 अंक गिरकर 30902 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में दबाव रहा। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 15 पैसे कमजोर होकर 81.84 के स्तर पर बंद हुआ।

मिलेजुले ग्लोबल संकतों के बीच बाजार ने आज कमजोरी के साथ शुरुआत की। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही कमजोरी आगे बढ़ती गई। कारोबार के अंत में बाजार दिन के निचले स्तरों को करीब बंद हुआ।


कैसी रह सकती है आगे की चाल

LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच निफ्टी ने आज गिरावट के साथ शुरुआत की और पूरे दिन के दौरान साइडवेज रहा। नीचे की तरफ निफ्टी 18100 के पिछले स्विंग हाई की तरफ फिसलता दिखा। उन्होंने आगे कहा कि अब डेली टाइमफ्रेम पर राउंडिंग टॉप फार्मेंशन के साथ ही बाजार का ट्रेंड कमजोर नजर आ रहा है।

उन्होंने आगे कहा RSI में बेयरिश क्रॉस ओवर और इसके साथ ही नेगेटिव डाइवर्जेंस बाजार में आगे कमजोरी कायम रहने का संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि आगे निफ्टी के लिए 18100 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर यह सपोर्ट टूट जाता है तो फिर यह गिरावट 17750 तक जा सकती है। वहीं ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18200 और 18400 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

स्टॉक और सेक्टर

ONGC, Adani Ports, Reliance Industries, Hindalco Industries और HDFC आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि BPCL, Bharti Airtel, Axis Bank, HUL और IndusInd Bank निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं।

निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में आज के 1.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं एनर्जी, फार्मा, ऑटो, मेटल और आईटी इंडेक्स में 0.5 से 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

किसी बड़ी रैली के पहले 18000 के नीचे फिसल सकता है निफ्टी: जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज

छोटे-मझोले शेयरों पर भी रहा दबाव

आज BSE के मिड और स्माल कैप इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं। BSE के ऑटो, तेल गैस, मेटल, आईटी, पावर और रिएलिटी इंडेक्स में 0.5 से 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

आज के कारोबार में मुथूट फाइनेंस, Intellect Design Arena और Trent ऐसे स्टॉक रहे हैं। जिनके वॉल्यूम में 400 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

Escorts, Indian Energy Exchange और NMDC में लॉन्ग बिल्टअप देखने को मिला है। वहीं ONGC, Bandhan Bank और Jubilant FoodWorks में शॉर्टबिल्टअप देखने को मिला है।

Bandhan Bank, Hester Biosciences, Quess Corp, RSWM, Premier, Rupa & Company, V2 Retail, Jet Airways और Voltas ने आज BSE पर 52 वीक का लो हिट किया है।

वहीं दूसरी तरफ Bank Of Maharashtra, Central Bank Of India, Jammu & Kashmir Bank, Indian Bank, Atul Auto, Punjab National Bank, Union Bank Of India और UCO Bank में 52 वीक हाई देखने को मिला है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।