Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद, स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों ने कराया ₹1 लाख करोड़ का मुनाफा

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले 4 दिनों से जारी तेजी पर आज 30 जून को ब्रेक लग गया। बीएसई सेंसेक्स 452.44 अंक या 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 83,606.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 120.75 अंक या 0.47 फीसदी टूटकर 25,517.05 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों की चाल इससे उलट रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.67 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.81 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए

अपडेटेड Jun 30, 2025 पर 4:09 PM
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 461.07 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले 4 दिनों से जारी तेजी पर आज 30 जून को ब्रेक लग गया। बीएसई सेंसेक्स 452.44 अंक या 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 83,606.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 120.75 अंक या 0.47 फीसदी टूटकर 25,517.05 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों की चाल इससे उलट रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.67 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.81 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में हरियाली के चलते निवेशक आज भी शेयर बाजार में मुनाफे में रहे और उनकी संपत्ति में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी PSU बैंकों में देखने को मिला। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि निफ्टी फार्मा और निफ्टी आईटी में क्रमशः 0.5 प्रतिशत और 0.5 प्रतिशत तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर, रियल्टी, ऑटो और FMCG शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया, जिसमें निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 0.9 प्रतिशत की गिरावट और निफ्टी ऑटो में 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

निवेशकों ने ₹98,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 30 जून को बढ़कर 461.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 27 जून को 460.09 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 98,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 98,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें ट्रेंट (Trent) के शेयरों में 3.34 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics), इटर्नल (Eternal) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 0.70 फीसदी से लेकर 1.86 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एक्सिस बैंक (Axis Bank) का शेयर 2.11 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 1.09 फीसदी से लेकर 2.03% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex249

2,366 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,290 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,366 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,748 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 176 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 162 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 45 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex249f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Dividend Stock: नवरत्न कंपनी दे रही है ₹15 का डिविडेंड, 21 अगस्त रिकॉर्ड डेट; शेयर लुढ़का

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।