Get App

Share Market: सेंसेक्स पहली बार 81000 के ऊपर बंद, निवेशकों को फिर भी ₹1 लाख करोड़ का घाटा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 18 जुलाई को मिलाजुला रुख देखने को मिला। एक तरफ सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं दूसरी मिडकैप और स्मॉलकैपल शेयरों में तगड़ी गिरावट देखी गई। इसके चलते शेयर बाजार में आज रिकॉर्ड ऊंचाई के बावजूद निवेशकों को करीब 1 लाख करोड़ का घाटा हुआ

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 18, 2024 पर 7:06 PM
Share Market: सेंसेक्स पहली बार 81000 के ऊपर बंद, निवेशकों को फिर भी ₹1 लाख करोड़ का घाटा
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 454.22 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 18 जुलाई को मिलाजुला रुख देखने को मिला। एक तरफ सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं दूसरी मिडकैप और स्मॉलकैपल शेयरों में तगड़ी गिरावट देखी गई। इसके चलते शेयर बाजार में आज रिकॉर्ड ऊंचाई के बावजूद निवेशकों को करीब 1 लाख करोड़ का घाटा हुआ। सेंसेक्स में लगातार चौथे दिन तेजी रही और इसने 81,522.55 अंक का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। वहीं निफ्टी ने भी कारोबार के दौरान 24,837.75 का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। हालांकि दूसरी ओर व्यापक बाजार में, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 1.15 फीसदी और 0.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

आज के कारोबार के दौरान आईटी, बैंकिंग और FMCG शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर कैपिटल गुड्स, इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटी, पावर और मेटल शेयरों में मुनाफावसूली दिखी। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 626.91 अंक या 0.78% की तेजी के साथ 81,343.46 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 187.85 अंक या 0.76% की तेजी के साथ 24,800.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 1.02 लाख करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 16 जुलाई को आज घटकर 454.22 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 15 जुलाई को 455.24 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.02 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.02 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें