Share Market Today: मुनाफावसूली से सेंसेक्स 426 अंक लुढ़का, निवेशकों के डूब गए ₹1.18 लाख करोड़

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 10 जुलाई को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद नीचे गिर गए। सेंसेक्स 426 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 24,350 से नीचे आ गया। इसके चलते आज शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये डूब गई। सबसे तगड़ी गिरावट ऑटो और मेटल शेयरों में देखने को मिली

अपडेटेड Jul 10, 2024 पर 8:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 450.09 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 10 जुलाई को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद लड़खड़ाकर गिर गए। सेंसेक्स 426 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24350 से नीचे आ गया। इसके चलते आज शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सबसे तगड़ी गिरावट ऑटो और मेटल शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा आईटी और बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में दबाव रहा। वहीं दूसरी ओर यूटिलिटी और पावर शेयरों में तेजी रही। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप भी क्रमश: 0.19 फीसदी और 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 426.87 अंक या 0.53% लुढ़ककर 80,351.64 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 80,481.36 का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 108.75 अंक या 0.45% की गिरावट के साथ 24,324.45 के स्तर पर बंद हुआ। इसने भी कारोबार के दौरान 24,443.60 अंक का नया ऑलटाइम बनाया।

निवेशकों के ₹1.18 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 जुलाई को घटकर 450.09 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 9 जुलाई को 451.27 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक 3.20 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), पावर ग्रिड (Power Grid), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 0.68% से लेकर 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 6.69 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा टाटा स्टील (Tata Steel), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचसीएल टेक (HCL Tech) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर क्रमश: 1.27% से लेकर 2.07% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex12

2,569 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,021 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,368 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,569 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 84 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 273 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 28 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex12f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- M&M Shares: महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तगड़ी गिरावट, 7% तक टूटा भाव, बना निफ्टी का टॉप लूजर्स

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।