शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट, सेंसेक्स आया 79,000 के नीचे... निवेशकों के ₹4.48 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 अगस्त को तगड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 79,000 अंक से नीचे बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24,200 से नीचे चला गया। गिरावट इतनी तेजी थी कि दिन भर में निवेशकों के करीब 4.41 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.98 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.16 फीसदी गिरकर बंद हुए

अपडेटेड Aug 13, 2024 पर 7:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 445.34 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 अगस्त को तगड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 79,000 अंक से नीचे बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24,200 से नीचे चला गया। गिरावट इतनी तेजी थी कि दिन भर में निवेशकों के करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये डूब गए। विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार निकासी और ग्लोबल मार्केट में मिलेजुले संकेतों ने मार्केट को सेंटीमेंट कमजोर किया है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.98 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.16 फीसदी गिरकर बंद हुआ। सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग, मेटल और ऑटो शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 722.30 अंक या 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 78,926.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 208 अंक या 0.85 फीसदी फिसलकर 24,139 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹4.48 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 13 अगस्त को घटकर 445.34 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 12 अगस्त को 449.82 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 6 शेयरों में आज तेजी रही। इसमें भी टाइटन (Titan) के शेयरों में 1.80 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एचसीएल टेक (HCL Tech), नेस्ले इंडिया (Nestle India), सन फार्मा (Sun Pharma) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर 0.02 फीसदी से लेकर 0.57 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 24 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) 3.29 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा स्टील (Tata Steel), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 1.92 फीसदी से 2.37% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex34

2,658 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,026 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,280 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,658 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 88 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 241 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 38 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex34f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- MSCI Rejig: वोडाफोन आइडिया, RVNL सहित इन 7 शेयरों के लिए आई अच्छी खबर, दिख सकती है तगड़ी खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।