Stocks to Watch: गुरुवार 24 सितंबर को बाजार में कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट सामने आए हैं। इनमें ऑर्डर, प्रोजेक्ट, बोनस शेयर और हिस्सेदारी बिक्री जैसी खबरें शामिल हैं।
Stocks to Watch: गुरुवार 24 सितंबर को बाजार में कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट सामने आए हैं। इनमें ऑर्डर, प्रोजेक्ट, बोनस शेयर और हिस्सेदारी बिक्री जैसी खबरें शामिल हैं।
IRCON International
सरकारी रेल कंपनी IRCON International के खिलाफ Afcons Infrastructure के ₹359.72 करोड़ के दावे पर माइनॉरिटी ट्रिब्यूनल ने ₹23.64 करोड़ देने का फैसला दिया है। यह विवाद T-74R-A वर्क पैकेज से जुड़ा है। इससे पहले मेजॉरिटी ट्रिब्यूनल ने इसी दावे पर ₹147.14 करोड़ देने का फैसला दिया था। इरकॉन का कहना है कि वो फैसले को आगे चुनौती देगी।
Max Estates
रियल एस्टेट कंपनी Max Estates गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 9.76 एकड़ जमीन के लिए जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) करेगी। इस प्रोजेक्ट से करीब ₹2,500-3,000 करोड़ का ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) मिलने की उम्मीद है। यहां करीब 15 लाख वर्ग फुट का डेवलपमेंट किया जा सकता है। कंपनी इसे कैपिटल-लाइट मॉडल पर डेवलप करेगी।
GHCL
केमिकल कंपनी GHCL को गुजरात सरकार के कमिश्नर ऑफ जियोलॉजी एंड माइनिंग की ओर से कराई गई ई-नीलामी में कंपोजिट लाइसेंस के लिए प्रिफर्ड बिडर घोषित किया गया है। GHCL भारत की दूसरी सबसे बड़ी सोडा ऐश बनाने वाली कंपनी है।
Exide Industries
बैटरी कंपनी Exide Industries ने अपनी सब्सिडियरी Exide Energy Solutions के 6 GWh लिथियम-आयन सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के फेज-1 की कमीशनिंग पूरी कर ली है। यह प्लांट कंपनी की लिथियम-आयन सेल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की योजना का हिस्सा है।
Bharat Dynamics
सरकारी डिफेंस कंपनी Bharat Dynamics (BDL) को रक्षा मंत्रालय से ₹810.79 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत भारतीय वायुसेना के लिए 160 Satellite Smart Anti-Airfield Weapons (SAT-SAAW) और उनसे जुड़े उपकरणों की सप्लाई होगी।
NTPC
सरकारी पावर कंपनी NTPC ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल ₹3,393.83 करोड़ का फाइनल डिविडेंड बांटा है। यह कंपनी के पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 35% है। इससे पहले कंपनी ₹2,666.58 करोड़ के दो अंतरिम डिविडेंड भी दे चुकी है।
ESAF Small Finance Bank
प्राइवेट बैंकिंग कंपनी ESAF Small Finance Bank के बोर्ड ने ₹500 करोड़ तक जुटाने को मंजूरी दी है। यह रकम प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करके जुटाई जाएगी। बैंक इस रकम का इस्तेमाल अपने Tier-II Capital को बढ़ाने के लिए करेगा।
Sedemac Mechatronics
ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी Sedemac Mechatronics में निवेशक A91 Emerging Fund, Xponentia Opportunities Fund और HDFC Life Insurance 44.3 लाख शेयर बेच सकते हैं। यह कंपनी की करीब 10% हिस्सेदारी के बराबर है। ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस ₹3,000 प्रति शेयर रखा गया है। इससे करीब ₹1,329 करोड़ जुटाने की योजना है।
Avantel
सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी Avantel को Zetwerk Manufacturing Businesses से ₹177.35 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी इस ऑर्डर के तहत सैटेलाइट इक्विपमेंट की सप्लाई करेगी। यह ऑर्डर कंपनी के सैटेलाइट और डिफेंस कम्युनिकेशन बिजनेस के लिए अहम है।
Concord Biotech
फार्मा कंपनी Concord Biotech के बोर्ड ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। रिकॉर्ड डेट पर हर एक शेयर पर निवेशकों को एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।
Jagsonpal Pharmaceuticals
फार्मा कंपनी Jagsonpal Pharmaceuticals ने Group Pharmaceuticals का वेलनेस पोर्टफोलियो खरीदने का फैसला किया है। यह सौदा स्लंप सेल के जरिए अधिकतम ₹46.7 करोड़ में होगा। इससे Jagsonpal के वेलनेस बिजनेस पोर्टफोलियो का विस्तार होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।