पेटीएम के इनवेस्टर्स के बुरे दिन खत्म होने वाले हैं। इस साल (2026) में इस शेयर का प्रदर्शन शानदार रहा है। जहां कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में इस दौरान बड़ी गिरावट आई है, वही पेटीएम का शेयर 31 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इतना ही नहीं, यह शेयर आगे और चढ़ने वाला है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर पर 'बाय' रेटिंग दी है।
पेटीएम ने दिया 2,250 रुपये का टारगेट प्राइस
नोमुरा ने पेटीएम के शेयरों के लिए 2,250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 14 अक्तूबर के अपने क्लोजिंग लेवल से यह शेयर 31 फीसदी से ज्यादा चढ़ सकता है। नोमुरा ने इसकी वजह बताई है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि पेटीएम के कोर पेमेंट्स और मर्चेंट लेंडिंग बिजनेस की ग्रोथ स्ट्रॉन्ग रह सकती है। कंपनी आर्टफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रही है। इससे कंपनी की ऑपरेटिंग एफिशियंसी बढ़ेगी।
हालिया तेजी से एम-कैप 1 लाख करोड़ के पार
ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि यूपीआई ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होने से भी पेटीएम की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। हाल में शेयरों में आई तेजी से पेटीएम का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। नोमुरा ने कहा है कि FY26 और FY29 के बीच पेटीएम की EBITDA की सीएजीआर (CAGR) 96 फीसदी रह सकती है। कंपनी की ग्रोथ में कोर पेमेंट्स और मर्चेंट लेंडिंग ऑपरेशंस की बड़ी भूमिका होगी।
एसेट क्वालिटी और बढ़ती प्रतियोगिता से रिस्क
नोमुरा के मुताबिक. पेटीएम की वैल्यूएशन उसके अनुमानित FY29 के एंटरप्राइज वैल्यू-टू-एबिड्टा (EV/EBITDA) मल्टीपल की 26 गुना है। इसे देखते हुए 2,250 का टारगेट प्राइस ज्यादा नहीं लगता है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि एसेट क्वालिटी में गिरावट और कोर बिजनेस में बढ़ता कॉम्पिटिशन पेटीएम के लिए रिस्क हैं।
नवंबर 2021 में आया था कंपनी का आईपीओ
पेटीएम का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था। कंपनी ने प्रति शेयर 2,150 रुपये की कीमत पर इनवेस्टर्स को शेयर एलॉट किए थे। शेयर इश्यू प्राइस से करीब 9 फीसदी कम यानी 1,955 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के बाद से कभी शेयर इश्यू प्राइस तक नहीं पहुंचा है। इससे आईपीओ में निवेश करने वालों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। नोमुरा ने शेयर के लिए जो टारगेट प्राइस दिया है, वह इश्यू प्राइस से ज्यादा है। भारतीय बाजार में अगर रिकवरी आती है तो उसका भी पॉजिटिव असर पेटीएम के शेयर पर पड़ेगा।
शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में जबर्दस्त तेजी
15 अक्तूबर को शेयर बाजारों में जबर्दस्त तेजी दिखी। निफ्टी 1.35 फीसदी यानी 306 फीसदी चढ़कर 22,931 पर चल रहा था। सेंसेक्स 1.49 फीसदी यानी 1,101 अंक चढ़कर 73,887 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी 0.83 फीसदी की तेजी दिखी। आईटी कंपनियों के शेयरों में उछाल से मार्केट को सपोर्ट मिला।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।