Get App

शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट, सेंसेक्स आया 79,000 के नीचे... निवेशकों के ₹4.48 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 अगस्त को तगड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 79,000 अंक से नीचे बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24,200 से नीचे चला गया। गिरावट इतनी तेजी थी कि दिन भर में निवेशकों के करीब 4.41 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.98 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.16 फीसदी गिरकर बंद हुए

Vikrant singhअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 7:56 PM
शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट, सेंसेक्स आया 79,000 के नीचे... निवेशकों के ₹4.48 लाख करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 445.34 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 अगस्त को तगड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 79,000 अंक से नीचे बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24,200 से नीचे चला गया। गिरावट इतनी तेजी थी कि दिन भर में निवेशकों के करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये डूब गए। विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार निकासी और ग्लोबल मार्केट में मिलेजुले संकेतों ने मार्केट को सेंटीमेंट कमजोर किया है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.98 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.16 फीसदी गिरकर बंद हुआ। सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग, मेटल और ऑटो शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 722.30 अंक या 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 78,926.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 208 अंक या 0.85 फीसदी फिसलकर 24,139 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹4.48 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 13 अगस्त को घटकर 445.34 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 12 अगस्त को 449.82 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें