Get App

Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना ₹900 रुपये गिरा, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने पर दबाव दिखा। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट और डॉलर इंडेक्स में मजबूती हो सकती है। हालांकि, दिल्ली में चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 23, 2026 पर 7:49 PM
Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना ₹900 रुपये गिरा, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में बड़ी गिरावट आई। सोना 1.64 फीसदी गिरकर 4,292 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 23 सितंबर को सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। यह 900 रुपये गिरकर 1,54,000 रुपये पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। हालांकि, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

डॉलर इंडेक्स में मजबूती से सोने पर दबाव

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिल्ली में सोने की कीमतों पर डॉलर में मजबूती का भी असर पड़ा। चांदी दिल्ली सर्राफा बाजार में 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, "बुधवार को सोने में कमजोरी दिखी, जिसकी वजह हायर लेवल पर ट्रेडर्स की मुनाफावसूली है।"

ज्यादा कीमत की वजह से गणेश चतुर्थी पर सेल्स घटी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें