Share Market: शेयर बाजार सपाट हुआ बंद, मझोले शेयरों में रही तेजी, निवेशकों ने ₹37,000 करोड़ कमाए

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी आज 26 दिसंबर को कारोबार के अंत में सपाट बंद हुए। दोनों इंडेक्स ने कारोबार की शुरुआत बढ़त से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बढ़त खो दी। नए साल से पहले छुट्टी वाले माहौल और किसी नए ट्रिगर की कमी के चलते बाजार में दायरे में कारोबार दिखा। शेयर बाजार के निवेशक आज कुल करीब 37,000 करोड़ रुपये के फायदे में रहे

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 4:25 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर बढ़कर 442.08 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी आज 26 दिसंबर को कारोबार के अंत में सपाट बंद हुए। दोनों इंडेक्स ने कारोबार की शुरुआत बढ़त से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बढ़त खो दी। नए साल से पहले छुट्टी वाले माहौल और किसी नए ट्रिगर की कमी के चलते बाजार में दायरे में कारोबार दिखा। शेयर बाजार के निवेशक आज कुल करीब 37,000 करोड़ रुपये के फायदे में रहे। ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुख रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 011 फीसदी की बढ़त और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी सर्विसेज, रियल्टी और पावर में देखने को मिली। वहीं मेटल और टेलीकॉम शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स बिना किसी उतार-चढ़ाव के 78,472.48 पर सपाट बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 22.55 अंक या 0.095 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 23,750.20 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹37,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 26 दिसंबर को बढ़कर 442.08 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 24 दिसंबर को 441.71 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 37,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 37,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 5.19 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), सन फार्मा (Sun Pharma) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर 0.97 फीसदी से लेकर 1.57 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाइटन (Titan) का शेयर 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एशियन पेंट्स (Asian Paints), नेस्ले इंडिया (Nestle India), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और जोमैटो (Zomato) के शेयरों में 0.56 फीसदी से 1% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex124

2,327 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,074 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,640 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,327 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 107 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 155 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 80 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex124f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- RedTape बांटने वाली है बोनस शेयर, इंटरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स; स्टॉक की कीमत 2% उछली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।