Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। बाजार लगातार आठवें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी ने 30 सितंबर को शुरुआती कारोबार की बढ़त गंवा दी। दोनों दिन के ऊपरी स्तर से क्रमशः 400 अंक और 120 अंक नीचे बंद हुए। 30 सितंबर को सेंसेक्स 97.32 अंक यानी 0.12% गिरकर 80,267.62 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 23.8 अंक यानी 0.1% फिसलकर 24,611.10 पर आ गया।
