Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 6 सितंबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 1,000 अंकों से भी अधिक की तेज गिरावट आई। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,850 के पास बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब सवा 5 लाख करोड़ रुपये डूब गई। इस पूरे हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इस गिरावट की वजह मुख्य रूप से ग्लोबल कारण रहे। अमेरिका में शुक्रवार देर शाम रोजगार से जुड़ा एक अहम आंकड़ा आना है। यह आंकड़ा फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसले पर असर आ सकता है।
