Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शनिवार 2 मार्च को छुट्टी के दिन भी खुले थे। बाजार में कुल 2 सत्र में 'स्पेशल ट्रेडिंग सेशन' का आयोजन किया गया। दोनों सेशन के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 60 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 22,350 से ऊपर चला गया। ब्रॉडर मार्केट में भी जोरदार खरीदारी रहे। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.67% और 0.70% की बढ़त के साथ बंद हुए।
इससे पहले कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने अपना नए रिकॉर्ड स्तर को छुआ। सेंसेक्स जहां रिकॉर्ड 73,860.12 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 22,395 अंक के नए शिखर पर पहुंच गया। शेयर बाजारों में आज पहला सेशन ‘प्राथमिक साइट’ पर सुबह 9:15 बजे से 10 बजे तक और दूसरा सेशन ‘डिजास्टर रिकवरी’ पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चला।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 60.80 अंक या 0.08% की तेजी के साथ 73,806.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 39.65 अंक या 0.18% फीसदी की बढ़त के साथ 22,378.40 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹1.81 लाख करोड़ कमाया
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 2 मार्च को बढ़कर 394.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 28 फरवरी को 392.25 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 3.43% की तेजी रही। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), विप्रो (Wipro) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.66% से लेकर 1.15 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एनटीपीसी (NTPC), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), सन फार्मा (Sun Pharma) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयर 0.35% से लेकर 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,466 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,557 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,466 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 965 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 126 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 229 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 18 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।