Share Market Today: बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुक्रवार 17 नवंबर को गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में कमजोरी से भी मार्केट के सेंटीमेंट पर असर पड़ा। हालांकि इस बीच मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी का रुख रहा, जिसके चलते कारोबार के अंत में शेयर बाजार के निवेशक करीब 43,000 करोड़ रुपये के फायद में रहे। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.27% और 0.36% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं सेक्टरोल इंडेक्स में फार्मा, कैपिटल गुड्स और रियल्टी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर एनर्जी और ऑयल एंड गैस शेयरों में गिरावट रही।
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 187.75 अंक यानी 0.28% गिरकर 65,794.73 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 33.40 अंक या 0.17% फिसलकर 19,731.80 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹43,000 लाख करोड़ कमाया
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
आज सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक 2.93 फीसदी की तेजी रही। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), पावर ग्रिड (Power Grid), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर करीब 1.88% से लेकर 2.82% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 16 शेयर ही आज लाल निशान में यानी गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सबसे अधिक 1.43% टूटकर बंद हुआ। वहीं एक्सिस बैंक (Axis Bank), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयर करीब 046% से लेकर 1.28% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,004 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,864 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,004 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,720 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 134 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 360 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 25 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।