Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 12 दिसंबर को गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही बाजार में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। सेंसेक्स जहां 377 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 20,900 के पास आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशको की संपत्ति आज करीब 1.29 लाख करोड़ रुपये डूब गई। कई हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली भी आज के गिरावट की मुख्य वजह रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए। वहीं अधिकतरल सेक्टोरल इंडेक्स भी नुकसान में रहे। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, पावर और यूटिलिटी शेयरों में रही।
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 377.50 अंक यानी 0.54% की गिरावट के साथ 69,551.03 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 90.70 अंक या 0.43% टूटकर 20,906.40 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के ₹1.29 लाख करोड़ डूबे
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में सबसे अधिक 1.87 फीसदी की तेजी रही। वहीं एक्सिस बैंक (Axis Bank), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और विप्रो (Wipro) के शेयर करीब 0.43% से लेकर 1.28% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं सन फार्मा (Sun Pharma), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), टाइटन (Titan) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर 1.43% से लेकर 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद होने वाला शेयर रहा।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,035 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,905 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,753 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,035 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 117 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 390 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 21 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।