Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज, यानी मंगलवार 28 फरवरी को लगातार आठवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले पांच महीनों में यह गिरावट का सबसे लंबा दौर है। सेंसेक्स 300 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 17,300 के पास आ गया। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में माहौल थोड़ा अच्छा रहा। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स करीब आधा फीसदी तेजी के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में एनर्जी, हेल्थकेयर, आईटी, टेक और ऑयल एंड गैस शेयरों में गिरावट रही। वहीं रियल्टी, टेलीकम्युनिकेशंस और यूटिलिटी शेयरों में तेजी रही। इस उतार-चढ़ाव भरे माहौल में निवेशकों को आज शेयर बाजार में 7 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 326.23 अंक या 0.55% गिरकर 58,962.12 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 88.75 अंक या 0.51% टूटकर 17,303.95 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों को 1.92 लाख करोड़ का नुकसान
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक 3.03 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), पावर ग्रिड (Power Grid), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और एचडीएफसी (HDFC), के शेयरों में सबसे अधिक उछाल रही और ये करीब 0.67% से लेकर 1.79% की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 2.03% की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), बजाज फिनसर्व (Baja Finserve), इंफोसिस (Infosys) और आईटीसी (ITC) के शेयर भी आज 1.22 फीसदी से लेकर 2.71 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
1,735 शेयर बढ़त के साथ हुए बंद
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,590 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,735 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,718 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 137 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।