Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज, यानी मंगलवार 28 फरवरी को लगातार आठवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले पांच महीनों में यह गिरावट का सबसे लंबा दौर है। सेंसेक्स 300 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 17,300 के पास आ गया। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में माहौल थोड़ा अच्छा रहा। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स करीब आधा फीसदी तेजी के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में एनर्जी, हेल्थकेयर, आईटी, टेक और ऑयल एंड गैस शेयरों में गिरावट रही। वहीं रियल्टी, टेलीकम्युनिकेशंस और यूटिलिटी शेयरों में तेजी रही। इस उतार-चढ़ाव भरे माहौल में निवेशकों को आज शेयर बाजार में 7 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
