एक दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में 29 अप्रैल को तेजी लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। कुछ टाइम बाद सेंसेक्स ने पिछली क्लोजिंग से 917 अंकों की तेजी देखी और 77,803.81 के हाई तक चला गया। इसी तरह निफ्टी भी पिछली क्लोजिंग से लगभग 281 अंक उछलकर 24,276.55 के हाई तक गया। माना जा रहा है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से गिरावट रोकने में मदद मिली। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमत में आई नरमी ने भी पॉजिटिव सेंटिमेंट को सहारा दिया।
