Share Market: सेंसेक्स में 355 अंकों की तेजी, निवेशकों की एक दिन में 1.72 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 355 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17,100 के स्तर को पार कर गया। सबसे अधिक तेजी मेटल, रियल्टी, कमोडिटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 8:43 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 257.77 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। ग्लोबल शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और बैंकिंग सेक्टर को लेकर चिंताएं कम होने से निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। सेंसेक्स जहां 355 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17,100 के स्तर को पार कर गया। सबसे अधिक तेजी मेटल, रियल्टी, कमोडिटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश 0.29% और 0.69% की तेजी के साथ बंद हुए। इस तेजी के चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 355.06 अंक या 0.62% की तेजी के साथ 57,989.90 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 139.55 अंक या 0.82% बढ़कर 17,125.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों की 1.72 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 17 मार्च को बढ़कर 257.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 16 मार्च को 256.05 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में सबसे अधिक 3.58 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), नेस्ले इंडस्ट्रीज (Nestle Industries), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.90% से लेकर 2.69% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Pharma Stocks: इस फार्मा स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, तगड़े मुनाफे के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटजी

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक 1,70% की गिरावट रही। इसके बाद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), पावर ग्रिड (Power Grid), आईटीसी (ITC) और सन फार्मा (Sun Pahrma) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 1.21% से लेकर 1.39% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,069 शेयर बढ़त के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,634 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,069 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,440 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 125 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।