Pharma Stocks: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी मार्कसन्स फार्मा के शेयर इस साल 16 फीसदी मजबूत हो चुके हैं। ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज का मानना है कि इस स्मॉलकैप फार्मा कंपनी Marksans Pharma के शेयर सामान्य मार्केट में अगली दो से तीन तिमाहियों में 10 फीसदी मुनाफा दे सकते हैं लेकिन बुल केस में यह 20 फीसदी से अधिक कमाई करा सकता है। इसके शेयर फिलहाल बीएसई पर 2.44 फीसदी के उछाल के साथ 68.39 रुपये के भाव (Marksans Pharma Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं। इसका फुल मार्केट कैप 3,099.19 करोड़ रुपये है।
इस कारण ब्रोकरेज ने लगाया है दांव
मार्कसन्स फार्मा का अमेरिका और ब्रिटेन के मार्केट पर फोकस है। इसके अलावा यह हाई मार्जिन वाले सॉफ्टजेल्स और ओवर-द-काउंटर (OTC) प्रोडक्ट्स पर भी ज्यादा ध्यान दे रही है। इसके चलते ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज इसे लेकर काफी पॉजिटिव है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक अमेरिकी और ब्रिटिश बाजारों में अपनी मौजूदगी को कंपनी ने बेहतर तरीके से भुनाया है और ओटीसी सेग्मेंट में भी स्थाई मांग के आसार दिख रहे हैं। इसके अलावा कंपनी की बैलेंस शीट बहुत मजबूत है जिससे कंपनी को नए ड्रग एप्लीकेशंस, प्रोडक्ट लाइसेंस और कैपिसिटीज के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।
ब्रोकरेज का दावा है कि बैकवार्ड इंटीग्रेशन पर कंपनी के फोकस से आने वाली तिमाहियों में इसका ऑपरेटिंग मार्जिन सुधरेगा। ऑपरेटिंग खर्चों के सामान्यीकरण और एक्टिव फार्मा इनग्रेडिएंट्स (API) बिजनेस में बैकवर्ड इंटीग्रेशन के साथ-साथ ओवर-द-काउंटर और प्रिस्क्रिप्शन सेगमेंट दोनों पर बैलेंस्ड फोकस से मार्जिन में सुधार के आसार हैं। इसके अलावा कंपनी ने एक्सेस हेल्थकेयर, जिसकी उत्तरी अफ्रीका में मौजूदगी है, उसका अधिग्रहण किया है। इस कंपनी के फ्रंट-एंड सेल्स और मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हुए कंपनी भारत में बने अपने प्रोडक्ट्स को ब्रिटेन, अमेरिका, मिडिल-ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका में बेच सकती है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक अगले दो वित्त वर्षों में कंपनी का रेवेन्यू 17 फीसदी की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढञ सकता है। इसकी ग्रोथ को ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका में कारोबारी तेजी से सपोर्ट मिलेगा। ब्रोकरेज ने अगले दो साल में 18-18 फीसदी की मार्जिन का अनुमान लगाया है।
Marksans Pharma में निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटजी
ब्रोकरेज फार्मा एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने मार्कसन्स फार्मा के शेयरों की 68.80-69.50 रुपये के प्राइस बैंड में निवेश की सलाह दी है। अगर इसके शेयरों में गिरावट आती है तो 59.50 रुपये तक के भाव पर शेयरों की संख्या बढ़ा सकते हैं। बेस केस के लिए ब्रोकरेज ने 75.50 रुपये का टारगेट फिक्स किया है और बुल केस में 83.60 रुपये का टारगेट फिक्स किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इस टारगेट पर मार्कसन्स फार्मा के शेयर अगली दो से तीन तिमाहियों में पहुंच सकते हैं।