Share Markets Report: यूएस-ईरान में डील की उम्मीद से सेंसेक्स 940 अंक उछला, इन 5 वजहों से आई तेजी
Share Markets Report: 6 मई की सुबह सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत खुले। लेकिन, कुछ ही घंटों में सूचकांकों ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी। दोनों सूचकांक लाल निशान में आ गए। फिर, 2 बजे के बाद बाजार में तूफानी तेजी आई
भारत सहित एशियाई शेयर बाजार सुबह में मजबूत खुले थे।
Share Markets Report: शेयर बाजार में 6 मई को जबर्दस्त उतार-चढ़ाव दिखा। सुबह में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक अच्छी मजबूती के साथ खुले। लेकिन, कुछ ही घंटों ने बाजार ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी। फिर, 2 बजे के बाद बाजार में जबर्दस्त तेजी आई। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के जल्द डील की उम्मीद है। इस खबर से जहां मार्केट में रिकवरी आई वही क्रूड में बड़ी गिरावट दिखी। सोने-चांदी में भी उछाल आया।
सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी
कारोबार के अंत में Sensex 940 अंक यानी करीब 1.22 फीसदी चढ़कर 77,958 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 298 अंक यानी 1.24 फीसदी चढ़कर 24,330 पर क्लोज हुआ। बैंक निफ्टी में 2.63 फीसदी का उछाल आया। मंगलवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक अच्छी तेजी के साथ बंद हुए थे। उधर, ईरान को लेकर अमेरिका के रुख में नरमी के संकेत हैं। इससे क्रूड की कीमतों में गिरावट दिखी है। इन वजहों से भारत सहित एशियाई शेयर बाजार सुबह में मजबूत खुले थे।
अमेरिका-ईरान में टेंशन घटने से बाजार में तेजी
जियोजित इनवेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, "शेयर बाजार में अमेरिका-ईरान के बीच टेंशन घटने से तेजी आई। चीन की कूटनीति का फायदा हुआ है। मध्यपूर्व में टेंशन घटने की उम्मीद से क्रूड ऑयल की कीमतो में बड़ी गिरावट आई। हालांकि, अभी अनिश्चितता बनी हुई है। उधर, अमेरिका में एआई कंपनियों का मुनाफा बढ़ने का असर बाजारोँ पर पड़ा है। इधर भारत में चुनावों के नतीजों और ECLGS 5.0 को मंजूरी से सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है।"
इन कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल
सबसे ज्यादा तेजी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में आई। यह शेयर 6.65 फीसदी चढ़कर 4,520 रुपये पर बंद हुआ। Tata Motors Commercial का शेयर 5.71 फीसदी के उछाल के साथ 429 रुपये पर बंद हुआ। टाटो मोटर्स पैसेंजर के शेयरों में भी 5.29 फीसदी की तेजी आई। बीपीसीएल का शेयर 5.21 फीसदी उछलकर बंद हुआ। लोढ़ा डेवलपर्स का शेयर 4.55 फीसदी उछलकर बंद हुआ। IOC का शेयर 4.27 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।
इंटरग्लोब एविएशन 7 फीसदी उछला
एविएशन, ऑयल मार्केटिंग और टायर कंपनियों के शेयर भी जबर्दस्त उछाल के साथ बंद हुए। इसकी वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ी गिरावट है। InterGlobe Aviation का शेयर 6.74 फीसदी इसलिए चढ़ा क्योंकि क्रूड सस्ता होने से कंपनी की ऑपरेशनल कॉस्ट घटेगी। उधर, IOC, BPCL और एचपीसीएल को क्रूड सस्ता होने से राहत मिलेगी। इसलिए इन कंपनियों के शेयरों में बड़ा उछाल आया।
पेंट कंपनियों के शेयरों में भी उछाल
पेंट कंपनियों के शेयरों में भी तेजी आई। Asian Paints 3.5 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। बर्जर पेंट्स 1.63 फीसदी उछला। Kansai Nerolac का शेयर 3.47 फीसदी उछला। टायर शेयरों में Apollo Tyres 2.5 फीसदी चढ़ा, CEAT में 2.84 फीसदी तेजी आई। जेके टायर भी करीब 3 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। इसकी वजह क्रूड ऑयल में नरमी है। टायर के उत्पादन में क्रूड ऑयल का इस्तेमाल होता है।
इन 5 वजहों से बाजार में आई जबर्दस्त रिकवरी:
1. बैंक शेयरों में जबर्दस्त खरीदारी
शेयर बाजार में रिकवरी में बैंकिंग शेयरों का बड़ा हाथ रहा। सरकार ने मध्यपूर्व में लड़ाई से प्रभावित बिजनेसेज को राहत देने के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम को मंजूरी दी है। इसका असर 6 मई को बैंकिंग शेयरों पर देखने को मिला। इससे बैंक निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में तो 1.6 फीसदी उछाल दिखा।
2. अमेरिका-ईरान में डील की उम्मीद
अमेरिका और ईरान में डील की उम्मीद बढ़ी है। इसका बाजार पर पॉजिटिव असर पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' बंद करने का ऐलान किया है। इससे दोनों पक्षों के बीच सुलह की उम्मीद बढ़ी है। अमेरिकी सरकार ने यह भी कहा कि उसke 'Operation Epic Fury' पूरा हो गया है। इसका मतलब है कि मध्यपूर्व में तनाव जल्द खत्म हो सकता है।
3. क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट
क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड का भाव 8 फीसदी गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस हफ्ते की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड का भाव 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। क्रूड में गिरावट भारत सहित पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर है। इसका पॉजिटिव असर शेयर बाजार पर पड़ा।
4. विदेशी बाजारों से मजबूत संकेत
मंगलवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। इसका असर 6 मई को भारत सहित एशियाई बाजारों पर दिखा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी बाजारों के प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब है। इसका असर दूसरे बाजारों पर भी पड़ना तय है। जिन बाजारों में ज्यादा गिरावट आई है, उनमें तेज रिकवरी आ सकती है।
इंडिया वीआईएक्स में बड़ी गिरावट आई है। यह 2 फीसदी से ज्यादा गिरकर 17.50 पर आ गया। इंडिया वीआईएक्स और बाजार के सूचकांकों में उलट संबंध है। इंडिया वीआईएक्स में गिरावट का मतलब है कि बाजार में डर कम हो रहा है। ऐसे में बाजार में तेजी की संभावना होती है।