Share Markets: एक्सपर्ट्स के आज के 5 टॉप पिक्स, इन शेयरों में बनेगा पैसा

भारतीय शेयर बाजार 9 अप्रैल को कमजोर खुले। आईटी शेयरों में ज्यादा दबाव दिखा। दोपहर तक बिकवाली दबाव बढ़ने से सेंसेक्स 1 फीसदी से ज्यादा गिर गया। निफ्टी में 0.88 फीसदी की कमजोरी दिखी। इसके बावजूद कुछ शेयरों में तेजी दिख रही है

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 1:45 PM
Story continues below Advertisement
Mazagon Dock के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा तेजी दिखी।

शेयर बाजार में जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से आज दबाव दिखा। हालांकि, निफ्टी और बैंक निफ्टी में कमजोरी के बावजूद स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में मजबूती देखने को मिली। सीएनबीसी-आवाज के शो 'खिलाड़ी नंबर वन' में तीन दिग्गज एक्सपर्ट्स मधु बंसल, पवन माहेश्वरी और सचिन गुप्ता के बीच रिटर्न को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है।

बाजार में इस उठापटक के बीच एक्सपर्ट्स ने निवेश और ट्रेडिंग के लिए कुछ खास शेयरों पर भरोसा जताया है। आइए जानते हैं किन शेयरों में है कमाई का दम:

1. JBM Auto

फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल ने ऑटो सेक्टर से जेबीएम ऑटो को अपनी पहली पसंद बताया है। स्टॉक में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी जारी है। 9 अप्रैल को 1:19 बजे यह शेयर 4.36 फीसदी चढ़कर 605 रुपये पर था। इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसका टारगेट प्राइस 670 रुपये है। स्टॉपलॉस 565 रुपये रखना होगा।


2. Paytm

रघुनाथ कैपिटल के पवन माहेश्वरी को काफी समय बाद पेटीएम में ट्रेडिंग के मौके दिखे हैं। इस स्टॉक का प्राइस 9 अप्रैल को दोपहर में 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 1,104 रुपये चल रहा था। इसका टार्गेट प्राइस 1,155 रुपये है। स्टॉपलॉस 1,098 रुपये पर लगाना होगा।

3. Bharat Electronics (BEL)

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के सचिन गुप्ता ने डिफेंस सेक्टर में लौटते मोमेंटम को देखते हुए BEL को चुना है। 9 अप्रैल को दोपहर में यह शेयर 1.78 फीसदी चढ़कर 440.80 रुपये चल रहा था। इस शेयर का टार्गेट प्राइस 483 रुपये है। स्टॉपलॉस 423 रुपये पर लगाना होगा।

4. NTPC

सचिन गुप्ता ने पावर सेक्टर से NTPC को अपनी दूसरी पसंद बताया है। कंपनी ने एक विदेशी कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाया है। इसका असर स्टॉक पर दिख रहा है। 9 अप्रैल को दोपहर में यह शेयर 1.76 फीसदी चढ़कर 380.75 रुपये पर चल रहा था। इसका टारगेट प्राइस 398 रुपये है। स्टॉपलॉस 375 रुपये पर लगाना होगा।

यह भी पढ़ें: BOSCH Share price : एक बड़ी डील के दम पर कमजोर बाजार में भी 4% भागा शेयर, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

5. Mazagon Dock

मधु बंसल ने शिपबिल्डिंग सेक्टर से मझगांव डॉक पर भरोसा जताया है। आज इस स्टॉक में काफी एक्शन दिखा है। दोपहर में शेयर का भाव 2.14 फीसदी चढ़कर 2,446 रुपये चल रहा था। इस शेयर का टारेगट प्राइस 2,665 रुपये है। इसमें स्टॉपलॉस 2,375 रुपये पर लगाना होगा।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।