BOSCH Share price : BOSCH के शेयर कमजोर बाजार में भी तेजी में नजर आ रहे हैं। कंपनी ने एक बड़ी डील की है। इसके चलते ही आज ये शेयर एक्शन में दिख रहा है। ब्रेकिंग सिस्टम में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बॉश इंडिया ने ये बड़ी डील की है। इस डील के तहत कंपनी बॉश चेसिस (Bosch Chassis) सिस्टम का 100% हिस्सा 9,070 करोड़ में खरीदेगी। इस खबर के चलते ये शेयर जोश में दिख रहा है। फिलहाल 1 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 1,340 रुपए यानी 3.73 फीसदी की बढ़त के साथ 37240 रुपए पर दिख रहा है। इसका इंट्राडे हाई 37,570 रुपए है। वहीं, इंट्रीडे लो 35,825 रुपए है। एक हफ्ते में यह शेयर 20 फीसदी दौड़ा है।
Bosch इंडिया Bosch Chassis सिस्टम का कारोबार खरीदेगी। यह अधिग्रहण 9070 करोड़ रुपए में होगा अधिग्रहण। यह सौदा 10.6x EV/FY25 EBITDA के वैल्युशन पर हो रही है। अधिग्रहण की राशि का भुगतान कैश और इक्विटी के जरिए होगा। इसके लिए 35200 प्रति शेयर के भाव पर 2460 शेयर जारी होंगे। बाकी बचे बैलेंस का कैश में पेमेंट होगा। इस डील के वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही तक पूरी होने की उम्मीद है। Bosch Chassis ब्रेकिंग और सेफ्टी सिस्टम की बड़ी सप्लायर है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह डील BOSCH के रेवेन्यू और EBITDA के लिए फायदेमंद रहेगी।
UBS ने BOSCH पर सेल कॉल देते हुए 27,920 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने है। बॉश चेसिस सिस्टम में पूरा 100% हिस्सा खरीदा है। 9070 करोड़ में पूरी हिस्सेदारी खरीदी गई है। ABS, ESC और एडवांस ब्रेकिंग पर बॉश चेसिस सिस्टम का फोकस। कैश के जरिए डील की ज्यादा फंडिंग हुई है। इसमें इक्विटी का हिस्सा कम है। 10.6x EV/FY25 EBITDA वैल्युशन पर डील हुई है।
मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि इस सौदे से छोटे शेयर होल्डर्स को फायदा होगा। बॉश चेसिस सिस्टम (Bosch Chassis Systems)की वित्तीय सेहत अच्छी है। वित्त वर्ष 2023-25 के दौरान रेवेन्यू में सालाना 17% की ग्रोथ देखने को मिली है। इस अवधि के दौरान कंपनी के मार्जिन में 650 बेसिस प्वाइंट की बढ़त देखने को मिली है।
BOSCH शेयर प्राइस हिस्ट्री
इस स्टॉक का 52 वीक हाई 41,945 रुपए और 52 वीक लो 26,300 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 218,062 शेयर और मार्केट कैप 109,834 करोड़ रुपए है। 1 महीने में ये शेयर 17.83 फीसदी और भागा है। वहीं, 3 महीने में इसमें 2.01 फीसदी की कमजोरी आई है। इस साल अब तक इसमें 3.30 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, एक साल में इसने 42.31 फीसदी और तीन साल में 98.30 फीसदी रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।