एडीशनल सर्विलेंस मेजर लिस्ट या फिर वो लिस्ट जिसमें शामिल हुए स्टॉक की जोरदार पिटाई हुई एक बार फिर फोकस में आ गए हैं। कुछ समय पहले एएसएम से जुड़े शेयर फोकस में इसलिए आए थे क्योंकि उनके नाम लिस्ट में जोड़े गए थे लेकिन आज चुनिंदा शेयर लिस्ट से निकले हैं। इनमें आज जोरदार तेजी है। इस पूरी खबर पर जानकारी देने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं ट्रेडस्विफ्ट ब्रोकिंग के डायरेक्टर संदीप जैन।
एएसएम की जरूरत क्यों पड़ी, इस पर बात करें तो शेयरों में सट्टेबाजी रोकने के लिए ये कदम उठाया गया था। बिना फंडामेंटल के तेज उछाल वाले शेयरों पर नजर ऱकने के लिए ऐसा किया गया था।
एएसएम से निकले शेयरों में अब इंट्रा-डे ट्रेडिंग मुमकिन होगी और इनमें ट्रेड करने के लिए 100 फीसदी मार्जिन भरने की जरूरत नहीं होगी। बेचने के लिए डीमैट में शेयर होने की जरूरत खत्म हो जाएगी। ब्रोकर सौदे के लिए क्रेडिट दे सकता है और एएसएम से निकले शेयरों पर 5 फीसदी सर्किट की शर्त खत्म हो जाएगी।