अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों ने इस साल भी अपने निवेशकों को अब तक छप्पर फाड़ रिटर्न दिया है। अडानी ग्रुप की कुल 7 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हैं, जिनकी कुल मार्केट वैल्यू गुरुवार 7 अप्रैल को 200 अरब डॉलर के पार चली गई। इनमें से दो कंपनियों के शेयरों ने इस साल अब तक 150 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं तीन कंपनियों के शेयर 50 फीसदी से अधिक चढ़ चुके है। कुल मिलाकर, अडानी ग्रुप की सातों कंपनियों ने इस साल अपने निवेशकों को अब तक 78 फीसदी से अधिक का औसत रिटर्न दिया है। आइए अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के बारे में एक-एक कर जानते हैं-
