KEC इंटरनेशनल का खरीदें शेयर, 850 रुपये का रखें टारगेट प्राइस: शेयरखान

Stocks to Buy: घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने एक हालिया रिपोर्ट में केईसी इंटरनेशनल (KEC International) के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि KEC इंटरनेशनल के ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत दिख रही हैं और यह शेयर करीब 850 रुपये के भाव तक जा सकता है

अपडेटेड Mar 08, 2024 पर 2:42 PM
Stocks to Buy: KEC इंटरनेशनल के स्टॉक ने पिछले एक साल में करीब 55% का रिटर्न दिया है

Stocks to Buy: घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने एक हालिया रिपोर्ट में केईसी इंटरनेशनल (KEC International) के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि KEC इंटरनेशनल के ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत दिख रही हैं और यह शेयर करीब 850 रुपये के भाव तक जा सकता है। इस बीच KEC इंटरनेशनल के के शेयर 7 मार्च को एनएसई पर 1.19% की तेजी के साथ 708.60 रुपये के भाव पर बंद हुए। साल 2024 शुरू होने के बाद से अब तक यह शेयर करीब 17.02% फीसदी चढ़ चुका है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 55 फीसदी का रिटर्न दिया है।

शेयर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के पास फिलहाल करीब 38,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है, जिससे अगली 6-8 तिमाहियों तक इसके रेवेन्यू के मजबूत रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने कहा कि इसके ऑर्डर का एक बड़ा हिस्सा T&D सेगमेंट से आता है, जिसे पूरा अवधि थोड़ी कम होती है। ऐसे में हमारा अनुमान ऑर्डर के तेजी पूरा होने से कंपनी को रेवेन्यू ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कंपनी के मैनेजमेंट को वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही से T&D सेगमेंट के मार्जिन के दोहरे अंकों में रहने की उम्मीद है। कंपनी ने यह अनुमान पुराने ऑर्डर के वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही तक पूरा होने और दूसरी छमाही से अधिक मार्जिन वाले बेहतर प्रोजेक्ट्स के पूरा होने की उम्मीद के साथ लगाया है।


ब्रोकरेज ने कहा इसके अलावा, "केबल्स सेगमेंट में नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग, ऑयल एंड गैस और सिविल सेगमेंट में मिले बड़े ऑर्डर से कंपनी को न सिर्फ अपने रेवेन्यू को डायवर्सिफाई करने में मदद मिलेगा, बल्कि इससे फ्यूचर ग्रोथ के मौके भी खुलेंगे।"

शेयरखान ने कहा कि वह इन वजहों को देखते हुए KEC इंटरनेशनल के स्टॉक को 850 रुपये के नए टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह देते हैं। साथ ही इस पर अपनी 'खरीद' की राय को बरकरार रखते हैं।

यह भी पढ़ें- Women’s Day 2024: ट्रेडिंग में पुरुषों से बेहतर हैं महिलाएं, जानिए इसकी छह वजहें

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।