SBI पर शेयरखान ने जताया भरोसा, दी खरीद की सलाह, क्या आप भी करेंगे निवेश

15 सितंबर 2022 को इस स्टॉक ने 578.65 रुपये का अपना 52 वीक हाई छुआ था जबकि 08 मार्च 2022 को इस स्टॉक ने 425 रुपये का अपना 52 वीक लो छुआ था

अपडेटेड Sep 24, 2022 पर 11:19 AM
देश में क्रेडिट डिमांड में ग्रोथ देखने को मिली है। इसके अलावा क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट देखने को मिली है जिसका फायदा इस बैंक शेयर को मिलेगा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    घरेलू ब्रोकरेज हाउस शेयरखान State Bank of India को लेकर काफी बुलिश है। 21 सितंबर 2022 को जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में शेयरखान ने कहा है कि यह स्टॉक लगातार आउटपरफॉर्मेंस कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर के लिए हाल में स्थिति काफी अच्छी हुई है। इसका फायदा एसबीआई जैसे दिग्गज को होगा।

    देश में क्रेडिट डिमांड में ग्रोथ देखने को मिली है। इसके अलावा क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट देखने को मिली है जिसका फायदा इस बैंक शेयर को मिलेगा। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2022 में बैंक के मार्जिन में 10-15 बेसिस प्वाइंट का सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा रिटेल सेक्टर में आ रही ग्रोथ से भी बैंक के कारोबार में भी सुधार की उम्मीद है।

    Multibagger Stock: इंडस्ट्रियल सेक्टर की इस कंपनी ने अपने निवेशकों को किया मालामाल, क्या आप भी लगाएंगे दांव


    ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि मजबूत PPoP ग्रोथ और घटती क्रेडिट कॉस्ट के चलते नियर से मीडियम टर्म में बैंक के रिटर्न रेशियो में सुधार आएगा। अपने इस विश्लेषण के आधार पर एसबीआई की Buy ऱेटिंग बनाए रखते हुए इसके टारगेट प्राइस को संसोधित करते हुए 680 रुपये कर दिया है। शेयरखान ने यह भी कहा है कि पीएसयू बैंक में एसबीआई उसकी टॉप पिक्स है।

    शुक्रवार के कारोबार में यह स्टॉक एनएसई पर 16.70 रुपये यानी 2.94 फीसदी की गिरावट के साथ 550.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का दिन का हाई 574.00 रुपये का है जबकि दिन का लो 562.00 रुपये का है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 425,364 शेयरों का है।

    15 सितंबर 2022 को इस स्टॉक ने 578.65 रुपये का अपना 52 वीक हाई छुआ था जबकि 08 मार्च 2022 को इस स्टॉक ने 425 रुपये का अपना 52 वीक लो छुआ था। वर्तमान में यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई से 2.01 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है जबकि अपने 52 वीक लो से 33.41 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 506,025.49 करोड़ रुपये का है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।