स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) की मदद से 1500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस फंडरेजिंग के चलते 15 दिसंबर को कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत तक चढ़कर 52 सप्ताह के उच्च स्तर को छू गया। सुबह शेयर बीएसई पर पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ ही खुला और 445.30 रुपये पर 52 सप्ताह का नया हाई क्रिएट हुआ। एनएसई पर भी शेयर इसी लेवल पर खुला। कारोबार खत्म होने पर शेयर बीएसई पर करीब 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 420 रुपये और एनएसई पर 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 426 रुपये पर सेटल हुआ।
