Get App

Mazagon Dock समेत तीन शिपिंग स्टॉक्स ने बरसाए ₹1.50 लाख करोड़, इतना तगड़ा है ऑर्डर बुक

Shipbuilding Stocks: शिपिंग शेयरों में इस समय आग लगी हुई है और वे बेतहाशा स्पीड से चढ़ रहे हैं। देश के तीन शिपबिल्डर्स मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders), कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) और गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स (Garden Reach Shipbuilders) रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहे हैं। इन कंपनियों के शेयरों की तेजी में इस साल इन तीनों कंपनियों का मार्केट कैप अब तक 1.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 05, 2024 पर 1:37 PM
Mazagon Dock समेत तीन शिपिंग स्टॉक्स ने बरसाए ₹1.50 लाख करोड़, इतना तगड़ा है ऑर्डर बुक
Shipbuilding Stocks: भारत में डिफेंस सेक्टर तेजी से ग्रो कर रहा है और इसके साथ ही इनसे जुड़े स्टॉक्स भी रॉकेट बने हुए हैं।

Shipbuilding Stocks: शिपिंग शेयरों में इस समय आग लगी हुई है और वे बेतहाशा स्पीड से चढ़ रहे हैं। देश के तीन शिपबिल्डर्स मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders), कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) और गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स (Garden Reach Shipbuilders) रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहे हैं। इन कंपनियों के शेयरों की तेजी में इस साल इन तीनों कंपनियों का मार्केट कैप अब तक 1.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। मझगांव डॉक के शेयर इस साल 150 फीसदी उछले हैं जबकि गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर 212 फीसदी और कोचीन शिपयार्ड के शेयर 319 फीसदी उछल हैं। फिलहाल मझगांव डॉक BSE पर 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 5,705.00 रुपये, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स 1.99 फीसदी की बढ़त के साथ 2,723.20 रुपये और कोचीन शिपयार्ड 5.46 फीसदी के उछाल के साथ 2,834.90 रुपये के भाव पर हैं।

Mazagon Dock, Cochin Shipyard और Garden Reach ने बरसाए धुंआधार पैसे

इस साल की शुरुआत में मझगांव डॉक का मार्केट कैप 46 हजार करोड़ रुपये के करीब था। अब यह 1.15 लाख करोड़ रुपये पर है यानी निवेशकों की दौलत में करीब 69 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। मार्च 2024 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से मझगांव डॉक में सरकार की हिस्सेदारी 84.83 फीसदी है यानी सरकार की होल्डिंग करीब 90 हजार करोड़ रुपये की है। कोचिन शिपयार्ड की बात करें तो इस साल इसने निवेशकों की दौलत 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक बढ़ाई है और अब इसका मार्केट कैप करीब 75 हजार करोड़ रुपये है। गार्डन रीच की बात करें तो इस साल 10 हजार करोड़ रुपये के मार्केट कैप से शुरू कर अब यह 31 हजार करोड़ रुपये के मार्केट कैप तक पहुंच गया है। कोचीन शिपयार्ड में सरकार की हिस्सेदारी 72.86 फीसदी और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स में 74.5 फीसदी है।

कैसी है कारोबारी सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें