Q2 Results: सरकारी कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3 गुना से ज्यादा यानी करीब 205% बढ़ गया। वहीं, रेवेन्यू में 70% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी के EBITDA मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला। रेवेन्यू में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह टैंकर सेगमेंट रहा। इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
3 गुना से ज्यादा बढ़ा कंपनी का मुनाफा
शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का नेट प्रॉफिट Q2 FY27 में बढ़कर ₹578 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹189 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था।
रेवेन्यू भी 71.1% बढ़कर ₹2,291 करोड़ पहुंच गया। Q2 FY26 में यह ₹1,338.8 करोड़ था। वहीं, EBITDA बढ़कर ₹903 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी 30.3% से बढ़कर 39.4% हो गया।
टैंकर सेगमेंट से सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Q2 FY27 में कंपनी का कंसोलिडेटेड सेगमेंट रेवेन्यू बढ़कर ₹2,371 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1,436.16 करोड़ था। इस बढ़ोतरी में टैंकर सेगमेंट की सबसे बड़ी हिस्सेदारी रही। इस सेगमेंट का रेवेन्यू ₹857.58 करोड़ से बढ़कर ₹1,582.15 करोड़ हो गया।
लाइनर सेगमेंट का रेवेन्यू बढ़कर ₹368.96 करोड़ पहुंच गया। वहीं, बल्क कैरियर सेगमेंट से ₹272.35 करोड़ का रेवेन्यू मिला। टेक्निकल और ऑफशोर सेगमेंट का रेवेन्यू भी बढ़कर ₹77.75 करोड़ हो गया। दूसरी ओर, अनअलोकेबल रेवेन्यू घटकर ₹69.79 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹90.98 करोड़ था।
₹4 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹4 प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। इस हिसाब से डिविडेंड 40% बैठता है। अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 नवंबर 2026 तय की गई है।
रिजल्ट से पहले शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर 4 नवंबर को 4.04% की बढ़त के साथ ₹269.50 पर बंद हुए। कंपनी के शेयर इस साल अब तक 17.45% चढ़ चुके हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।