Shipping stocks: शिपिंग सेक्टर को बड़ी सौगात जल्द, शिप को मिल सकता है इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा

Shipping stocks: सूत्रों के मुताबिक शिप अब इंफ्रास्ट्रक्चर दर्जे वाले हार्मोनाइज्ड लिस्ट में शामिल होंगे। वित्त मंत्रालय की तरफ से इस पर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा। बता दें कि इंफ्रा स्टेटस मिलने से शिप के लिए फंडिंग आसान होगी। शिप बिल्डिंग को पहले से ही इंफ्रा स्टेटस का दर्जा मिला है

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
इंफ्रा स्टेटस मिलने से शिप के लिए फंडिंग आसान होगी। शिप बिल्डिंग को पहले से ही इंफ्रा स्टेटस का दर्जा मिला है

Shipping stocks : शिपिंग सेक्टर को जल्द बड़ी सौगात मिल सकती है। शिप को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा मिल सकता है। इस बिग एक्सक्लूसिव खबर पर और ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी -आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शिप को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा संभव है। इसके लिए शिप की लंबाई कम से कम 24 मीटर होना जरूरी होगा। यह इंफ्रास्ट्रक्चर दर्जे के लिए जरूरी शर्त होगी।

सूत्रों के मुताबिक शिप अब इंफ्रास्ट्रक्चर दर्जे वाले हार्मोनाइज्ड लिस्ट में शामिल होंगे। वित्त मंत्रालय की तरफ से इस पर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा। बता दें कि इंफ्रा स्टेटस मिलने से शिप के लिए फंडिंग आसान होगी। शिप बिल्डिंग को पहले से ही इंफ्रा स्टेटस का दर्जा मिला है। इस खबर के चलते आज शिप शेयर फोकस में हैं। SCI, GARDEN REACH, GE SHIPPING और COCHIN SHIPYARD में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

GST कटौती तक टल सकती है खरीदारी, गिरावट का इस्तेमाल कंजम्पशन शेयरों की खरीदारी में करें - अनुज सिंघल


SCI (Shipping Corporation of India) के शेयर 5.27 रुपए यानी 2.54 फीसदी की तेजी के साथ 212.90 रुपए के आसपास बंद हुए हैं। आज का इसका दिन का हाई 215.30 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 5.59 फीसदी भागा है। वहीं 1 साल में इसमें 19.53 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 3 साल में इसमें 91.62 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं, GE Shipping 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 974.10 के स्तर पर बंद हुआ है।

Garden Reach Shipbuilders 90.10 रुपए यानी 3.48 फीसदी की तेजी लेकर 2678 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 2,679 रुपए है। 1 साल में ये शेयर 36.17 फीसदी और 3 साल में 864.70 फीसदी भागा है। COCHIN SHIPYARD 30.70 अंक यानी 1.82 फीसदी की बढ़त लेकर 1,721.70 के स्तर पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 1,725 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 4.92 फीसदी भागा है। 1 महीने में इसमें 10.52 फीसदी की कमजोरी आई है। 1 साल में ये शेयर 22.29 फीसदी टूटा है। वहीं, 3 साल में ये शेयर 923.91 फीसदी भागा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।