Get App

Short Call - पोलीकैब पर बाजार में असमंजस, जी, RITES और आईसीआईसीआई बैंक पर जानें तेजड़ियों और मंदड़ियों का नजरिया

RITES के शेयर में 400 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने से उछाल नजर आया है। तेजड़ियों का कहना है कि रेलवे शेयरों के लिए सेंटीमेंट मजबूत बने हुए हैं। इसकी वजह ये है कि बजट में रेलवे के लिए बड़े ऐलान की उम्मीद है। मंदड़ियों का का कहना है कि पिछले बारह महीनों में टॉपलाइन और बॉटमलाइन में गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2024 पर 3:12 PM
Short Call - पोलीकैब पर बाजार में असमंजस, जी, RITES और आईसीआईसीआई बैंक पर जानें तेजड़ियों और मंदड़ियों का नजरिया
Polycab के शेयर ने Q3 के लिए अच्छे आंकड़ें जारी किये हैं। इसके बावजूद स्टॉक दबाव में कारोबार कर रहा है

तीसरी तिमाही के नतीजे अब तक स्क्रिप्ट के अनुसार ही रहे हैं। कुछ भी शानदार नहीं है तो कोई बुरा आश्चर्य भी नहीं। अन्य बैंक बाजार की अपेक्षाओं को पूरा करने में कामयाब रहे हैं लेकिन एचडीएफसी बैंक इस लिहाज से अलग स्थिति में है। चीन की अर्थव्यवस्था में अब तक रिकवरी के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। कुछ वैश्विक बाजार विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यहां से हालात और खराब हो सकते हैं। चाइना मार्केट रिसर्च ग्रुप के संस्थापक शॉन रीन के अनुसार, चीन डिफ्लेशन का सामना कर सकता है। विदेशी निवेश के नजरिये से देखें तो भारत के लिए कम प्रतिस्पर्धा है। इसके साथ ही, वैश्विक शेयर बाजारों का मूड भी उत्साहित बना हुआ है। बुल्स का यह सोचना उचित हो सकता है कि रैली में अभी भी काफी दम बाकी है।

RITES

400 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने से स्टॉक में तेजी आई

तेजड़ियों का नजरिया : रेलवे शेयरों के लिए सेंटीमेंट मजबूत बने हुए हैं। बजट में रेलवे के लिए बड़े ऐलान की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें