मशहूर लेखक Fred Schewd Jr ने कहा था कि लोगों को यह समझ में आएगा कि बेवकूफों की सलाह पर अमल कर वे न सिर्फ बेवकूफ बने हैं बल्कि वे लुट चुके हैं। क्या शुक्रवार को हुए ट्रेड के पीछे फाइनेंशियल ईयर के आखिर में अच्छी NAV दिखाने की म्यूचुअल फंडों की कोशिश का हाथ था? या यह इस बात का संकेत है कि बुल्स (Bulls) ने अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल कर लिया है? हर पांच शेयरों में तेजी के मुकाबले सिर्फ दो शेयरों में गिरावट दिखी। इससे पता चलता है कि बुल्स का आत्मविश्वास लौट आया है। लेकिन, अभी ऐसा कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि बैंकिंग क्राइसिस (Banking Crisis) और बढ़ते इंटरेस्ट रेट्स को लेकर चिंता अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।
