Get App

Short Call: किस तरफ बढ़ेगा JSW Energy और Zinka Logistics? ये है टारगेट प्राइस

Short Call: इस साल 2024 में स्टॉक मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव रहा। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से फिलहाल 10 फीसदी से अधिक नीचे हैं लेकिन इस पूरे साल की बात करें तो इनमें 8-8 फीसदी से अधिक की तेजी आई। अब अगले साल के लिए बात करें तो जिंका लॉजिस्टिक्स और जेएसडब्ल्यू एनर्जी पर दांव कैसे लगाएं, इसकी स्ट्रैटेजी नीचे दी जा रही ह

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 31, 2024 पर 11:58 AM
Short Call: किस तरफ बढ़ेगा JSW Energy और Zinka Logistics? ये है टारगेट प्राइस
27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था।

Short Call: इस साल 2024 में स्टॉक मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव रहा। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से फिलहाल 10 फीसदी से अधिक नीचे हैं लेकिन इस पूरे साल की बात करें तो इनमें 8-8 फीसदी से अधिक की तेजी आई। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। इस उठा-पटक के बावजूद भारतीय शेयरों पर वैश्विक निवेशकों का रुझान बना हुआ है और विकासशील देशों के शेयरों को लेकर बने MSCI के इंडेक्स में भारत का दबदबा बढ़ा है। अब अगले साल के लिए बात करें तो जिंका लॉजिस्टिक्स और जेएसडब्ल्यू एनर्जी पर दांव कैसे लगाएं, इसकी स्ट्रैटेजी नीचे दी जा रही है।

Zinka Logistics (मौजूदा भाव- ₹481.55)

मॉर्गन स्टैनले ने इसे अंडरपरफॉर्म रेटिंग के साथ ब्लैकबक (BlackBuck) की पैरेंट कंपनी जिंका लॉजिस्टिक्स की कवरेज शुरू की तो शेयर धड़ाम से लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट पर आ गए। आज यह 5 फीसदी के लोअर सर्किट 481.55 रुपये पर है। अब इसमें बुल और बेयर दोनों केस में अलग-अलग बात करें तो ब्रोकरेज मॉर्गन स्टैनले का मानना है कि मार्केट में मजबूत स्थिति से इसकी अर्निंग्स ग्रोथ को अच्छा सपोर्ट है। वहीं दूसरी तरफ मॉर्गन स्टैनले का मानना है कि 22 नवंबर को लिस्टिंग के बाद से ताबड़तोड़ तेजी ने नियर टर्म में और उछाल की गुंजाइश कम कर दी है। इसके शेयर 273 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और 27 दिसंबर को यह 548 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। मॉर्गन स्टैनले ने इसमें निवेश के लिए 450 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।

JSW Energy (मौजूदा भाव- ₹633.50)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें