Get App

Short Call : स्मॉलकैप स्टॉक्स के बेहतर प्रदर्शन का क्या है राज, Polycab एवं Havells में कौन बेहतर?

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) जितनी खरीदारी कर रहे हैं, उससे ज्यादा बिकवाली कर रहे हैं। इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हाल में Devina Mehara ने ट्वीट किया था कि FIIs एक्टिविटी और मार्केट के परफॉर्मेंस में कोई सीधा संबंध नहीं है। Poplycab के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। हालांकि, स्टॉक्स पर इसका असर नहीं दिखा। सात महीनों से कम समय में इस शेयर की कीमत दोगुनी हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2023 पर 11:36 AM
Short Call : स्मॉलकैप स्टॉक्स के बेहतर प्रदर्शन का क्या है राज, Polycab एवं Havells में कौन बेहतर?
पॉलीकैब के अच्छे प्रदर्शन से उसके शेयरों का प्रीमियम वैल्यूएशन कुछ हद तक सही लगता है। लेकिन, सवाल है कि यह प्रीमियम कितना होना चाहिए? जिस तरह से बैंकिंग सेक्टर में HDFC Bank Vs ICICI Bank है, आईटी में TCS Vs Infosys है, उसी तरह से वायर्स सेक्टर में Polycab Vs Havells है।

कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों में अब तक कुछ बहुत खराब नहीं दिखा है। खासकर स्मॉलकैप और मिडकैप सेगमेंट में ऐसा नहीं देखने को मिला है। शायद यही वजह है कि गिरते बाजार में सेकेंड लाइन स्टॉक्स का प्रदर्शन लार्ज कैप के मुकाबले बेहतर बना हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) जितनी खरीदारी कर रहे हैं, उससे ज्यादा बिकवाली कर रहे हैं। लेकिन, सवाल है कि क्या इससे फर्क पड़ता है? हाल में Devina Mehra ने ट्वीट किया था कि FIIs एक्टिविटी और मार्केट के परफॉर्मेंस में कोई सीधा संबंध नहीं है। Poplycab के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। हालांकि, स्टॉक्स पर इसका असर नहीं दिखा। सात महीनों से कम समय में इस शेयर की कीमत दोगुनी हो गई है। कंपनी के मैनेजमेंट ने CNBC-TV18 को बताया है कि कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ इंडस्ट्री की औसत ग्रोथ से ज्यादा रहेगी।

Polycab और Havells में कौन बेहतर?

पॉलीकैब के अच्छे प्रदर्शन से उसके शेयरों का प्रीमियम वैल्यूएशन कुछ हद तक सही लगता है। लेकिन, सवाल है कि यह प्रीमियम कितना होना चाहिए? जिस तरह से बैंकिंग सेक्टर में HDFC Bank Vs ICICI Bank है, आईटी में TCS Vs Infosys है, उसी तरह से वायर्स सेक्टर में Polycab Vs Havells है। क्या इनवेस्टर्स हैवेल्स का रुख कर सकते हैं? इस स्टॉक ने इस साल 22 फीसदी रिटर्न दिया है। मौजूदा मार्केट में यह रिटर्न पर्याप्त लगता है। Havells के साथ मसल यह है कि इसका वैल्यूएशन पॉलीकैब से भी ज्यादा है। पिछली कुछ तिमाहियों में कंपनी की अर्निंग्स ग्रोथ बहुत भरोसा जगाने वाली नहीं रही है। Polycab के मैनेजमेंट ने कहा है कि कंपनी FY26 से पहले 20,000 करोड़ रेवेन्यू के टारगेट को हासिल कर लेगी। इसलिए फिलहाल पॉलीकैब का स्टॉक अट्रैक्टिव दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें