Get App

Short Call: क्या अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने से मार्केट चढ़ेगा, Tata Power, Coforge और Inox Wind क्यों सुर्खियों में हैं?

अभी मार्केट पर बुल्स की मजबूत पकड़ दिख रही है। हाई वैल्यूएशन की चिंता के बावजूद मार्केट लगातार चढ़ रहा है। अब नजरें अमेरिका में इंटरेस्ट रेट को लेकर फेडरल रिजर्व के फैसले पर लगी है। ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेडरल रिजर्व अगले हफ्ते अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कमी करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2024 पर 10:05 AM
Short Call: क्या अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने से मार्केट चढ़ेगा, Tata Power, Coforge और Inox Wind क्यों सुर्खियों में हैं?
टाटा पावर के शेयर 10 सितंबर को 6.55 फीसदी चढ़कर 445 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के तिरुनेलवेली प्लांट में उत्पादन शुरू हो गया है।

बुल्स को शेयरों की हाई वैल्यूएशन की चिंता नहीं है। इसलिए मार्केट लगातार चढ़ रहा है। अब नजरें अमेरिका में इंटरेस्ट रेट को लेकर फेडरल रिजर्व के फैसले पर है। आज रात अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा आने वाले हैं। अनुमान है कि इनफ्लेशन फेडरल रिजर्व के 2 फीसदी के टारगेट के करीब आ जाएगा। जुलाई में इनफ्लेशन 2.9 फीसदी था, जो बीते 3 साल में इसका सबसे लो लेवल था। अगर अगस्त में इनफ्लेशन में कमी आती है तो इससे फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में कमी का सिलसिला शुरू कर सकता है। इसकी शुरुआत इसी महीने हो जाएगी। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने का मार्केट पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। शेयर और इंटरेस्ट रेट में विपरीत संबंध है।

इधर, जापान में कुछ अलग कहानी चल रही है। बैंक ऑफ जापान (Bank of Japan) ने इंटरेस्ट बढ़ाने के संकेत दिए हैं। अगर फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) इंटरेस्ट रेट घटाता है और बैंक ऑफ जापान इंटरेस्ट रेट बढ़ाता है तो डॉलर (Dollar) कमजोर होगा, जबकि येन (Yen) में मजबूती आएगी। इस साल जुलाई से अब तक येन डॉलर के मुकाबले करीब 12 फीसदी मजबूत हो चुका है। येन में नेट लॉन्ग पॉजिशन भी बीते 3 साल के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया है। इससे जापान में निवेशक ज्यादा रिटर्न के लिए डॉलर बेचकर येन पर दांव लगा सकते हैं। हम अगस्त की शुरुआत में इसका ट्रेलर देख चुके हैं, जब येन कैरी ट्रेड्स की अनवाइंडिंग के चलते स्टॉक मार्केट्स में बड़ी बिकवाली देखने को मिली थी।

Tata Power

टाटा पावर के शेयर 10 सितंबर को 6.55 फीसदी चढ़कर 445 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के तिरुनेलवेली प्लांट में उत्पादन शुरू हो गया है। बुल्स का कहना है कि Tata Power की ऑर्डरबुक स्ट्रॉन्ग है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के लिए अप्लिकेशन की संख्या बढ़ रही है। इससे टाटा पावर इस मार्केट की लीडर बन सकती है। इलारा कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में बताया है। कंपनी को पावर ट्रांसमिशन पर पूंजीगत खर्च बढ़ने, पावर डिस्ट्रिब्यूशन रिफॉर्म्स और ग्रीन एनर्जी में बढ़ते निवेश का भी फायदा मिलेगा। उधर, बेयर्स की दलील है कि एग्जिक्यूशन में देर और डिमांड ग्रोथ अनुमान से कम रहने का असर मार्जिन पर पड़ सकता है।

Coforge

सब समाचार

+ और भी पढ़ें