निफ्टी में 22422-22344 का लेवल कायम रहने तक गिरावट में करें खरीदारी - वीरेंद्र कुमार

Nifty Strategy Today: सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी पर 22422-344 के लेवल्स बुल्स के लिए अहम बेस है। इंडेक्स में 22422-22344 कायम रहने तक गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। 22585-22629 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। ये लेवल पार हुआ तो 22686-22723 के लेवल मुमकिन हैं। अगर 22723 पार हुआ तो 22788-22813 के लेवल संभव हैं

अपडेटेड May 06, 2024 पर 8:46 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहले रजिस्टेंस 49306-49513 पर ट्रेड की समीक्षा करें। इंडेक्स में 49513 पार हुआ तो फिर 49734-49912 के जोन संभव हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22585-22629 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22686/22723/22788/22813 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला सपोर्ट 22422-22344 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा सपोर्ट 22294-22233 के स्तर पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि निफ्टी शुक्रवार को 22,800 से फिसला। दिन के दौरान 10/20 DEMA भी टूट गया। आखिर में थोड़ी रिकवरी के साथ 10 DEMA पर बंद हुआ। FIIs की इंडेक्स में भारी बिकवाली देखने को मिली।22600 और फिर 22700-22800 पर कॉल राइटर्स नजर आये। जबकि पहले 22500 और फिर 22400-22300-22200 पर पुट राइटर्स देखने को मिले।

    वीरेंद्र ने आगे कहा कि आज मार्केट में कौन सा शेयर लीडरशिप लेगा, ये तय नहीं है। निफ्टी पर 22422-344 के लेवल्स बुल्स के लिए अहम बेस है। 22422-22344 कायम रहने तक गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। 22585-22629 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। ये लेवल पार हुआ तो 22686-22723 के लेवल संभव हैं। अगर 22723 पार हुआ तो 22788-22813 के लेवल संभव हैं। शुक्रवार की गिरावट के बाद या गिरावट में खरीदें या रेजिस्टेंस पार होने देने की रणनीति अपनानी चाहिए।

    Stock Market Live Updates- ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत, गिफ्ट निफ्टी में 115 अंकों का उछाल


    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 49306-49513 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 49734-49912/50094 के लेवल पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इसमें पहला बेस 48754-48510 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 48390/48210 (20DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है।

    उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी को ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और SBI ने ताकत दी है। HDFC बैंक अभी भी 200 DEMA के नीचे कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में कॉल राइटर्स 49500 और फिर 49800-50000 जोन में टिके हुए हैं। ICICI बैंक के बाद लीडरशिप कौन लेगा अभी तय नहीं है। ICICI बैंक तेज रफ्तार के बाद थोड़ा सुस्त पड़ सकता है।

    वीरेंद्र ने आगे कहा कि 48510 पर ऑप्शन बेस और फिर 48210 पर 20 DEMA दिख रहा है। पहले बेस तक गिरावट में खरीदारी कारगर रह सकती है। पहले रजिस्टेंस 49306-49513 पर ट्रेड की समीक्षा करें। इंडेक्स में 49513 पार हुआ तो फिर 49734-49912 के जोन संभव हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।