Shree Cement Share Price: 23000 हजार करोड़ की टैक्स चोरी से बढ़ी बिकवाली, 10% टूट गए शेयर

Shree Cement Share Price: सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी श्री सीमेंट्स (Shree Cement) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव है। इंट्रा-डे में आज बीएसई पर यह 10 फीसदी से अधिक टूटकर 22601.30 रुपये पर आ गया। यह गिरावट 23000 करोड़ रुपये का टैक्स चोरी के मामले से जुड़ा है। टैक्स से जुड़े इसे मामले का खुलासा होते ही शेयरों पर दबाव बढ़ा और इसके शेयर धड़ाम से फिसल गए

अपडेटेड Jun 26, 2023 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
Shree Cement Share Price: टैक्स चोरी के खुलासे पर श्री सीमेंट के शेयर भरभराकर गिर पड़े। इसके बाद कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए इस पर स्पष्टीकरण दिया और निवेशोकों को समझाने की कोशिश की। (Image- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी श्री सीमेंट्स (Shree Cement) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव है। इंट्रा-डे में आज बीएसई पर यह 10 फीसदी से अधिक टूटकर 22601.30 रुपये पर आ गया। यह गिरावट 23000 करोड़ रुपये का टैक्स चोरी के मामले से जुड़ा है। टैक्स से जुड़े इसे मामले का खुलासा होते ही शेयरों पर दबाव बढ़ा और इसके शेयर धड़ाम से फिसल गए। शेयरों में थोड़ी रिकवरी तो हुई है लेकिन अभी भी इसमें तेज गिरावट है। दिन के आखिरी में आज बीएसई पर यह 5.89 फीसदी की गिरावट के साथ 23664.90 रुपये के भाव (Shree Cement Share Price) पर बंद हुआ है।

    क्या है Shree Cement की टैक्स चोरी का मामला

    एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्री सीमेंट के ऑफिसों पर टैक्स छापा पड़ा था। यह छापा राजस्थान के बेवार, जयपुर, चित्तौड़गढ़ और अजमेर में पड़ा। इसमें 23000 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी की बात सामने आई है। इसे टैक्स चोरी के सबसे बड़े मामलों में माना जा रहा है। हालांकि मनीकंट्रोल इस रिपोर्ट के सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकता है। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि कंपनी ने हर साल टैक्स में 1200-1400 करोड़ रुपये की हेराफेरी की जिससे केंद्र और राज्य सरकार को रेवेन्यू का भारी घाटा हुआ। कंपनी ने यह हेराफेरी फर्जी एग्रीमेंट्स के जरिए की।


    ideaForge Tech IPO: देश की सबसे बड़ी ड्रोन कंपनी का खुल गया आईपीओ, ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे शेयर

    कंपनी का क्या कहना है खुलासे पर

    टैक्स चोरी के खुलासे पर श्री सीमेंट के शेयर भरभराकर गिर पड़े। इसके बाद कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए इस पर स्पष्टीकरण दिया और निवेशोकों को समझाने की कोशिश की। कंपनी का कहना है कि सर्वे अभी भी चल रहा है। कंपनी की पूरी मैनेजमेंट टीम उपस्थित हैं और टैक्स अधिकारियों के साथ जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इससे जुड़ी जो खबरें चल रही हैं, वह सही नहीं है और इसे कंपनी से बातचीत किए बिना पब्लिश किया गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।