सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी श्री सीमेंट्स (Shree Cement) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव है। इंट्रा-डे में आज बीएसई पर यह 10 फीसदी से अधिक टूटकर 22601.30 रुपये पर आ गया। यह गिरावट 23000 करोड़ रुपये का टैक्स चोरी के मामले से जुड़ा है। टैक्स से जुड़े इसे मामले का खुलासा होते ही शेयरों पर दबाव बढ़ा और इसके शेयर धड़ाम से फिसल गए। शेयरों में थोड़ी रिकवरी तो हुई है लेकिन अभी भी इसमें तेज गिरावट है। दिन के आखिरी में आज बीएसई पर यह 5.89 फीसदी की गिरावट के साथ 23664.90 रुपये के भाव (Shree Cement Share Price) पर बंद हुआ है।
